फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Amar Ujala special dialogue with comedian Vishwas Chauhan

संवाद: अभिनय में भी चमक बिखेर रहे हास्य कलाकार विश्वास, बोले- अमर उजाला के मंच पर पहली जीत से बढ़ा था आत्मविश्वास

Wed, 08 Jun 2022 01:51 AM IST
भूपेंद्र सिंह विकास सैनी, अमर उजाला ब्यूराे, रोहतक (हरियाणा)
विकास सैनी, अमर उजाला ब्यूराे, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 08 Jun 2022 01:51 AM IST
सार

अमर उजाला सुपर टैलेंट कॉमेडी स्पर्धा के विजेता रहे विश्वास चौहान ने मंगलवार को अपने स्टार बनने की यात्रा साझा की। मंगलवार को विश्वास अपने दोस्तों के साथ अमर उजाला कार्यालय पहुंचे थे।

विज्ञापन
Amar Ujala special dialogue with comedian Vishwas Chauhan
अमर उजाला कार्यालय में संवाद करते विश्वास चौहान व उनकी टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कालू का दर्द दिल में समेटे। लोगों को हंसी से लोटपोट करने वाले। अमर उजाला के मंच से निकले एक ठेठ देसी हरियाणवी हास्य कलाकार अब विश्वास के साथ रुपहले पर्दे पर चमक बिखेरने लगे हैं। बॉलीवुड ही नहीं हरियाणवी सिनेमा में भी वेब सीरीज मेरे यार की शादी के जरिये अपनी अलग पहचान बना ली है। हम बात कर रहे हैं अमर उजाला राइजिंग स्टार विश्वास चौहान की। 

विज्ञापन

 

अमर उजाला कार्यालय में मंगलवार को दोस्तों के साथ आए सुपर टैलेंट कॉमेडी प्रतियोगिता के विजेता कलाकार ने अपने संघर्ष की कहानी साझा की। हरियाणा के दादरी निवासी विश्वास चौहान ने कहा कि मेरी पहचान में अमर उजाला पहला मंच बना। यहां कॉमेडी प्रतियोगिता का विजेता बनने के बाद से पहचान बनती चली गई। इस पहली सफलता ने ढेर सारा आत्मविश्वास भी दिया। इसी के बूते मुंबई तक पहुंचा।

विज्ञापन

 

यहां भी कॉमेडी में धमाल मचाकर सबकी वाहवाही बटोरी। मेरे यार की शादी नाम से पहली वेब सीरीज निकाली। यह हिट रही। इसे बेस्ट अवाॅर्ड भी मिला। गालियों भरी फूहड़पन वाली वेब सीरीज के बीच हरियाणा की पहली व सादगी भरी लहजे वाली वेब सीरीज को सभी ने सराहा। इसके बनाने में भी काफी संघर्ष करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्टेज एप से डेढ़ लाख रुपये मिला था। जबकि इस पर खर्च साढ़े चार लाख रुपये आया था। हालांकि यह कम बजट की वेब सीरीज रही। खर्च की मुश्किल से निपटने के लिए टीम के सभी सदस्यों ने अपनी फीस छोड़ी, अपनी जेब से भी रुपये दिए। पिता ने भी अपना टेंट देकर मदद की, तब जाकर यह वेब सीरीज बनी। पहली वेब सीरीज 75 मिनट की रही। इसके बाद 150 मिनट की दूसरी सीरीज निकाली। यह भी सुपरहिट रही। 


फूहड़पन से दूरी पर फोकस 
हरियाणा पर अक्सर फूहड़पन का आरोप लगाया जाता रहा है। इसी छवि को बदलने का प्रयास है। अपनी नई वेब सीरीज ब्याह के लड्डू, भी लोगों को गुदगुदाएगी। यह भी साफ सुथरी कामेडी वेब सीरीज होगी। इसमें नए विवाहित जोड़े के आसपास कहानी घूमती है।

अनकही कहानी दिखाएगी टॉक एंड डाक्युमेंट्री शो 
लोगों को मनोरंजन के साथ कुछ अलग देने का प्रयास है। इसके लिए टॉक एंड डॉक्युमेंट्री शो का एक नया प्रयास किया जा रहा है। इसमें अपराध से जुड़ी बड़ी घटनाओं का सच दिखाया जाएगा। यह सच उस केस को सुलझाने वाले असल हीरो की जुबानी रहेगी। केस सुलझाने वाले अधिकारी नेपाली युवती हत्याकांड सरीखे मामलों में क्या देखा, क्या महसूस किया व अन्य जानकारी अपनी नजर व अनुभव से बताएंगे। 

अब चीजें सुधरने लगी हैं, दर्शक जरूर देखें 
फिल्म जगत में चीजें बदलने व सुधरने लगी हैं। अब चीजें पहले से अच्छी होने लगी हैं। दर्शक इन्हें जरूर देखें। कलाकार क्या कर रहे हैं, क्या सोच है, इस ओर दर्शक ध्यान दें। इससे पैसा घूमेगा। थियेटर व मंच से होते हुए यह कलाकार तक पहुंचेगा। इससे एक चक्र बनेगा। यह चक्र सभी के लिए बेहतर साबित होगा। चंद्रावल के बाद प्रदेश में करीब चार दशक से कुछ अच्छा नहीं हो रहा था। पहली बार वेब सीरीज मेरे यार की शादी के जरिये नई पहचान बन रही है। यह मौका है। कुछ कर पाएं। अब नहीं तो फिर कभी नहीं। मुझे बॉलीवुड तक जाने का मौका मिला है। हरियाणवी भाषा व कलाकारों के लिए मौके हैं। वे अपनी पहचान बना सकते हैं।  


स्कूल में बनी दोस्तों की तिकड़ी 
विश्वास ने बताया कि वे वैश्य स्कूल दादरी में पढ़े हैं। यहां डीपीई बृजमोहन कौशिक के पास कला के गुर सीखे। उन्हीं के प्रोत्साहन से मंच पर कला का प्रदर्शन शुरू हुआ। यहीं मयंक व अमित मिला। स्कूल के ये दोनों दोस्त कॉलेज में भी साथ रहे और अब मिलकर वेब सीरीज के जरिये धमाल का प्रयास है। इस काम में प्रवेश मलिक प्रोड्यूसर के रूप में मदद कर रहे हैं। डायरेक्शन का काम मयंक व आर्ट डायरेक्शन अमित खुडिया देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed