फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Amar Ujala is organizing 'Kal Ke Kalakar' program in collaboration with BP Jain Skill Development Center and LPS Bosard 

कल के कलाकार: पर्यावरण व देश प्रेम पर आधारित प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे बच्चे, रोहतक में अमर उजाला के सहयोग से आयोजन

Tue, 22 Feb 2022 11:55 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 22 Feb 2022 11:55 AM IST
सार

इंटर स्कूल ड्राइंग प्रतियोगिता में 25 से अधिक स्कूल हिस्सा ले रहे हैं। इसके लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं और हर ग्रुप से टॉप थ्री विजेताओं को उपहार दिया जाएगा। साथ ही दस अन्य को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
Amar Ujala is organizing 'Kal Ke Kalakar' program in collaboration with BP Jain Skill Development Center and LPS Bosard 
रोहतक में कल के कलाकार कार्यक्रम में हिस्सा लेते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर व एलपीएस बोसार्ड के सहयोग से अमर उजाला मंगलवार को ‘कल के कलाकार’ कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इसके तहत तीसरी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राजेश जैन एमडी एलपीएस बोसार्ड व जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी नांदल शिरकत करेंगी। 

विज्ञापन


इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में संध्या जैन, समृद्धि जैन रहेंगे। इंटर स्कूल ड्राइंग प्रतियोगिता में 25 से अधिक स्कूल हिस्सा ले रहे हैं। इसके लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं और हर ग्रुप से टॉप थ्री विजेताओं को उपहार दिया जाएगा। साथ ही दस अन्य को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। कल के कलाकार कार्यक्रम के लिए पहला ग्रुप तीसरी से पांचवीं कक्षा व दूसरा छठी से आठवीं कक्षा का है। इसमें हिस्सा लेने वालों के लिए कोई फीस निर्धारित नहीं की गई है। 
विज्ञापन


तीसरी से पांचवीं कक्षा के लिए पर्यावरण थीम है और छठी से आठवीं कक्षा के लिए देश प्रेम थीम है। दोनों ग्रुप में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को चुना जाएगा। इसके अलावा दस अन्य सांत्वना पुरस्कार के लिए भी विद्यार्थियों का चयन होगा। प्रतियोगिता के मुख्य स्पॉन्सर बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर व एलपीएस बोसार्ड रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर शाखा दो हिसार रोड पर होगा। प्रतियोगिता सुबह नौ बजे शुरू होगी। इसमें पंजीकरण करवाने व अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7027781157 व 7015148543 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed