फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Amar Ujala has Organised State Level Online Inter School Drawing Competition in Haryana

हरियाणा: ‘कल के कलाकार’ ऑनलाइन ड्राइंग प्रतियोगिता में दिखाएं हुनर, 20 जून तक भेजें एंट्री 

Thu, 17 Jun 2021 12:41 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Jun 2021 12:41 PM IST
सार

इस प्रतियोगिता के टॉप थ्री विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। राज्यस्तरीय ऑनलाइन इंटर स्कूल ड्राइंग प्रतियोगिता अमर उजाला की ओर से शुरू की गई है। 
 

विज्ञापन
Amar Ujala has Organised State Level Online Inter School Drawing Competition in Haryana
कल के कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की ओर से ‘कल के कलाकार’ कार्यक्रम के तहत राज्यस्तरीय ऑनलाइन इंटर स्कूल ड्राइंग प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हो गई है। इस दौरान प्रतियोगिता के हर ग्रुप के टॉप थ्री विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। 20 जून तक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि संस्थान को ऑनलाइन www.auevents.in पर भेज सकते हैं। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए तीन ग्रुप बनाए गए हैं, जिसमें प्री केजी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। पहले ग्रुप में प्री केजी, एलकेजी व यूकेजी शामिल होंगे। दूसरे ग्रुप में पहली से पांचवीं व तीसरे ग्रुप में पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। यह प्रतियोगिता निशुल्क रहेगी। प्री केजी टू यूकेजी की थीम ‘फ्रूट एवं फ्लावर’ रहेगी। पहली से आठवीं कक्षा की थीम ‘कोरोना योद्धा को सम्मान’ से संबंधित रहेगी। हर ग्रुप में प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता को चुना जाएगा। 
विज्ञापन



इसके अलावा दस सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। परिणाम की घोषणा 24 जून को की जाएगी। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को डीकेएस इनकॉर्पोरेट की ओर से बाजरे से निर्मित पफ का पैकेट उपहार स्वरूप दिया जाएगा। प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि जमा कराने के लिए उसे संबंधित वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8396912482 व 7027781157 पर संपर्क किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में मुख्य स्पांसर डीकेएस इनकॉर्पोरेट व अन्य सहयोगियों में श्रीराम एकेडमी रोहतक, स्टेपिंग स्टोन प्री स्कूल रोहतक, जैड ग्लोबल स्कूल रोहतक, वेद मॉडल स्कूल कलानौर, मिलेनियम पब्लिक स्कूल हिसार, सीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोहाना, जैन विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोनीपत, न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल हिसार, श्रीकृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़, दर्शन एकेडमी हिसार, स्कोटिस इंटरनेशनल स्कूल हिसार, प्रताप स्पोर्ट्स स्कूल खरखौदा, ब्राइट स्कॉलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोनीपत, आरआरसीएम स्कूल कनीना महेंद्रगढ़, यदुवंशी शिक्षा निकेतन स्कूल महेंद्रगढ़, लार्ड कृष्णा स्कूल सिहमा महेंद्रगढ़, श्री ओम साईं राम स्कूल महेंद्रगढ़ शामिल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed