फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Aman Bhainswal orchestrated the shooting of a businessman for not paying extortion money of Rs 1 crore.

Rohtak News: अमन भैंसवाल ने कराई थी एक करोड़ की रंगदारी न देने पर व्यापारी पर फायरिंग

Fri, 09 Jan 2026 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Aman Bhainswal orchestrated the shooting of a businessman for not paying extortion money of Rs 1 crore.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। अमेरिका से डिपोर्ट करके लाए गए कुख्यात बदमाश व भाऊ गैंग के करीबी अमन भैंसवाल को सीआईए प्रथम प्रोडक्शन वारंट पर रोहतक लेकर आएगी। आरोपी के खिलाफ आर्य नगर थाने में सुभाष रोड के व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप है। न देने पर अपने साथियों से फायरिंग भी कराई थी। हालांकि, फायरिंग दूसरे व्यापारी आर्य नगर निवासी रचित पर की गई जो बाल-बाल बच गए थे।
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, आर्य नगर निवासी रचित ने 23 मई को शिकायत दी थी कि उनका कार की खरीद-फरोख्त का काम है। इसके लिए सुभाष रोड पर दुकान है। दोपहर के समय दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आए और उसे मोबाइल फोन में एक युवक की फोटो दिखाकर पूछताछ की।
विज्ञापन

रचित के मना करने पर युवक चले गए। शाम पांच बजे वापस आकर हवाई फायर करके भाग गए। 27 मई की रात सीआईए प्रथम ने बहु अकबरपुर गांव के खेतों में एनकाउंटर के बाद भिवानी जिले के गांव नांगल गांव निवासी गौरव व धारेड़ू निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया था। ---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

गलती से दूसरे व्यापारी पर कर दी थी फायरिंग
पूछताछ के बाद मदीना गांव के विश्वजीत उर्फ रोनी को भी काबू किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि राहुल व गौरव ने सोनीपत के गांव भैंसवाल के अमन के कहने पर सुभाष रोड के व्यापारी पर फायरिंग की थी, क्योंकि अमन ने व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। न देने पर फायरिंग करवाई थी। बाद में पता चला कि आरोपियों को किसी अन्य व्यापारी पर फायरिंग करनी थी। गलती से दूसरे व्यापारी पर फायरिंग कर दी। हालांकि व्यापारी बाल-बाल बच गया था।

अमन भैंसवाल के खिलाफ सुभाष रोड के व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने व न देने पर फायरिंग कराने के मामले दर्ज हैं। जल्द आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर पुलिस रोहतक लेकर आएगी।
- इंस्पेक्टर कुलदीप कादियान, सीआईए प्रथम प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed