फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ALM made young man climb on transformer to connect wire, died due to electric shock

Rohtak News: एएलएम ने तार जोड़ने के लिए युवक को ट्रांसफार्मर पर चढ़ाया, करंट से मौत

Sun, 18 Aug 2024 04:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
ALM made young man climb on transformer to connect wire, died due to electric shock
रोहतक। विद्युत निगम के एएलएम ने ट्रांसफार्मर को ठीक करने के लिए गांव के युवक को भेज दिया। काम करने के दौरान युवककरंट की चपेट में आकर झुलस गया और उसकी मौत हो गई। पीड़ित ने अपने भाई की मौत का जिम्मेदार एएलएम को ठहराया है। एएलएम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


माडोधी रांगडान निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एएलएल रामकुमार का उनके पास फोन आया था। उसने रतन के ट्रांसफार्मर में आई खामी को दूर करने के लिए कहा तो राजेश ने काम नहीं आने की बात कही। उसके बाद उनके छोटे भाई राजबीर के पास फोन कर उसे तार को ठीक करने के लिए भेजा। सुबह 10 बजे जब राजबीर वहां पहुंचा तो एएलएम ने कहा कि बिजली कनेक्शन काट दिया है अब वह काम कर सकता है। मगर जब वह ट्रांसफार्मर पर काम करने लगा तो करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। जब राजेश ट्रांसफार्मर के पास से गुजरा तो देखा कि राजबीर गंभीर अवस्था में झुलसा पड़ा था। उसे पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एएलएम रामकुमार के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed