फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Allegations of misuse of funds in Government School Pilana, investigation report will come today

Rohtak News: राजकीय विद्यालय पिलाना में फंड के दुरुपयोग का आरोप, आज आएगी जांच रिपोर्ट

Mon, 16 Feb 2026 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Allegations of misuse of funds in Government School Pilana, investigation report will come today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। कलानौर ब्लॉक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में समग्र शिक्षा की ओर से जारी फंड का दुरुपयोग करने का आरोप लगा है। वार्ड-14 के पार्षद सोनू पिलाना का आरोप है कि विद्यालय में विकास, रख-रखाव एवं छात्र कल्याण के लिए स्वीकृत धनराशि का उपयोग निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय की वास्तविक स्थिति व्यय अभिलेखों से मेल नहीं खाती। इससे वित्तीय कुप्रबंधन की प्रबल आशंका उत्पन्न होती है। यहां आपत्तिजनक तथ्य भी सामने आया है कि विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन केवल औपचारिकता एवं दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने तक सीमित रखा गया है।
विज्ञापन

पार्षद ने कहा कि समिति के सदस्यों की वास्तविक भागीदारी, बैठकों का आयोजन, निर्णय प्रक्रिया एवं निगरानी की भूमिका पूरी तरह से नगण्य है। यह स्थिति समग्र शिक्षा की भावना, वित्तीय नियमों तथा सामुदायिक सहभागिता की अवधारणा का खुला उल्लंघन है। पार्षद ने इस मामले की शिकायत उपायुक्त सचिन गुप्ता को दी है, जिस पर कार्रवाई समग्र शिक्षा विभाग की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
वर्जन
उपायुक्त के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। चार सदस्यीय कमेटी ने मामले की जांच की है, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को समग्र शिक्षा कार्यालय में प्राप्त होगी। -सुमन हुड्डा, जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed