फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Allegation of ragging: Forcibly made a student dance in Supwa, made a video

रैगिंग का आरोप : सुपवा में छात्रा को जबरन नचाया, वीडियो बनाई

Sat, 26 Feb 2022 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 02:19 AM IST
विज्ञापन
Allegation of ragging: Forcibly made a student dance in Supwa, made a video
रोहतक। पंडित लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (सुपवा) एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मामला विवि की द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ रैगिंग का है। छात्रा से तृतीय वर्ष के छात्रों ने रैगिंग की है। छात्रा ने जबरदस्ती डांस कराने व वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। विवि प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। जांच के बाद अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

विवि के आर्किटेक्चर विभाग की छात्रा का आरोप है कि उससे एक वर्ष आगे पढ़ने वाले पांच विद्यार्थियों ने रैगिंग की है। विद्यार्थी उसे 18 फरवरी की शाम तीसरी मंजिल पर ले गए। उसने मना किया तो कहा कि रैगिंग का हिस्सा है। सब सामान्य है। इस पर सोचा कि नाम, पता बताकर पीछा छुड़ा लूंगी। छात्रों ने मेरी हाबी पूछी। उन्हें घूमना फिरना व गाना पसंद होने के बारे में बताया तो एक ब्लूटूथ पोर्टेबल स्पीकर पर हरियाणवी गाना चलाया गया। कपल डांस करने को कहा। उस समय उनके इरादे नेक नहीं थे। इस कारण मैं काफी डर गई थी। अपनी सहपाठी छात्रा के साथ नृत्य करके दिखा दिया। इस पर भी वे खुश नहीं हुए। उन्होंने अकेले नाचने के लिए कहा। इसके बाद मैं वहां से किसी तरह निकली भागी और एचओडी को शिकायत की।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष ने रैंगिग के मामले में 19 फरवरी को तृतीय वर्ष के तीन छात्रों के निलंबित करने के आदेश जारी किए। जबकि छात्रा ने तृतीय वर्ष के सभी छात्र-छात्राओं को निलंबित करने की मांग की थी। इस पर 21 फरवरी को वह अपना पक्ष रखने के लिए विभागाध्यक्ष के कार्यालय में गई। विभागाध्यक्ष उस दिन नहीं मिले। शाम को तीनों छात्रों के निलंबन के आदेश रद कर दिए गए। आरोप है कि निलंबन रद होने के बाद छात्रों ने छात्रा के साथ अभद्रता की। इसके बाद मामला यूजीसी पहुंचा। छात्रा की शिकायत पर विवि से जवाब तलब किया गया तो हड़कंप मच गया। इस मामले में विवि प्रशासन ने एक जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को आरोपियों से उनका पक्ष जाना गया। इनका दावा है कि मौके पर हम पांच नहीं, बल्कि और भी विद्यार्थी थे। उनके नाम क्यों नहीं लिए गए। कमेटी ने उनके बयान दर्ज कर लिए हैं। जांच पूरी होने पर कमेटी अपनी रिपोर्ट एंटी रैगिंग सेल को देगी। यह सेल विवि कुलपति को रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद रिपोर्ट यूजीसी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
छात्रा ने रैगिंग का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।
- गजेंद्र चौहान, कुलपति, सुपवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed