{"_id":"5f4016e88ebc3e3cf96f6ae4","slug":"all-three-officers-who-remained-absent-for-five-days-in-gst-office-suspended-rohtak-news-rtk569842820","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी कार्यालय में पांच दिन गैरहाजिर रहने वाले तीनों अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी कार्यालय में पांच दिन गैरहाजिर रहने वाले तीनों अधिकारी निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी चोरी के केस में फंसाने के नाम पर रिश्वत मांगने के मामले में फरार चल रहे तीन अधिकारियों को पांच दिन से बिना सूचना दिए कार्यालय से गैरहाजिर रहने पर सीजीएसटी आयुक्त ने शुक्रवार को निलंबित कर दिया। विभाग की ओर से यह निलंबन की कार्रवाई सीबीआई की ओर से आई सूचना और कार्यालय से गैरहाजिर रहने के बाद किया गया है। इस मामले में सीबीआई की ओर से गिरफ्तार किए गए जीएसटी अधीक्षक कुलदीप हुड्डा को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। सीबीआई की ओर जीएसटी अधीक्षक गुरविंदर सिंह सोहल, इंस्पेक्टर प्रदीप व रोहित मलिक को भी आरोपी बनाया है, जिन्हें विभाग ने निलंबित कर दिया है।
वहीं फरार चल रहे तीनों को दो दिन पहले कार्यालय में अनुपस्थित रहनेपर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। इसी दौरान सीबीआई की ओर से सीजीएसटी आयुक्त को पत्र लिखकर तीनों अधिकारियों के बारे में जानकारी दी गई कि तीनों रिश्वत मांगने के मामले में आरोपी हैं। पत्र में कहा गया है कि गैर हाजिर तीनों अधिकारियों के कार्यालय पहुंचने पर तुरंत सूचना दें। वहीं पत्र मिलने के बाद विभाग की ओर से तीनों के खिलाफ आंतरिक कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। गौरतलब है कि राई की रिसर्च मेडिसिन प्रा.लि. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कालरा व डायरेक्टर चंद्र मोहन की शिकायत के बाद सीबीआई ने जांच शुरू की। सीबीआई ने जीएसटी अधीक्षक कुलदीप हुड्डा को गिरफ्तार कर रिमांड पर लेकर छानबीन के बाद सीबीआई की अदालत में पेश किया। जहां से उसे वीरवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया।
सीजीएसटी ने सीबीआई से साधा संपर्क
सीजीएसटी अधिकारियों के खिलाफ चल रही जांच को लेकर विभाग की ओर से शुक्रवार को सीबीआई से संपर्क किया गया। इसमें विभाग की ओर से यह जानने का प्रयास किया गया कि उनकी ओर से टीम रोहतक कार्यालय कब आएगी। सीबीआई टीम की ओर से आरोपी इंस्पेक्टर रोहित की अलमारी को सील कि या है, जिसमें सीबीआई की केस फाइल बंद है। इसके लिए सीजीएसटी विभाग के अधिकारी की ओर से कहा गया है कि उनके आने के दो दिन पहले सूचना दें दे। इस बारे में सोमवार को सीबीआई की ओर से बताया जाएगा कि वह कब आ रही है।
विज्ञापन
इसे भी जाने..
- जीएसटी चोरी का केस बनाने का डर दिखाया।
- चार पर केस है, एक आरोपी अधीक्षक जेल में।
- आरोपियों पर 12 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप।
- सीबीआई ने 13 अगस्त को सोनीपत के मनोज कालरा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।
- 15 अगस्त को सीबीआई टीम ने सेक्टर तीन निवासी आरोपी जीएसटी अधीक्षक कुलदीप हुड्डा के घर आठ घंटे तक छानबीन की।
- टीम ने इसी दिन सीजीएसटी कार्यालय में छह घंटे तक छानबीन की।
- टीम ने आरोपी अधीक्षक केे घर से लगभग 64 लाख रुपये बरामद किए।
- आरोपी चार दिन की सीबीआई रिमांड पर रहा, अब जेल में है।
- सीबीआई के तीन अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं।
सीबीआई के तीनों आरोपियों को एक्ट के हिसाब से कार्यालय से लगातार पांच दिन तक बिना किसी सूचना के गैरहाजिर रहने व किसी मुकदमे में वांछित होने की सूचना पर उन्हें निलंबित किया गया है। इस मामले से जुड़े सभी आरोपी निलंबित किए जा चुके हैं।
- विजय मोहन जैन, आयुक्त, सीजीएसटी, रोहतक।