फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   All India Kisan Sabha discussed the pending demands of farmers and Mahapanchayat

Rohtak News: अखिल भारतीय किसान सभा ने किसानों की लंबित मांगों व महापंचायत को लेकर किया विचार विमर्श

Wed, 06 Mar 2024 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
All India Kisan Sabha discussed the pending demands of farmers and Mahapanchayat
रोहतक। अखिल भारतीय किसान सभा की मंगलवार को छोटूराम पार्क में हुई बैठक में किसानों की लंबित मांगों व 14 मार्च को होने वाली महापंचायत समेत अन्य मांगों पर विचार विमर्श किया गया। इसकी अध्यक्षता सभा के जिला प्रधान प्रीत सिंह ने की।
विज्ञापन

किसान सभा जिला सचिव बलवान सिंह ने बताया की बैठक में किसान आंदोलन के लंबित मुद्दों को लेकर 14 मार्च को दिल्ली रामलीला मैदान में होने वाली किसान मजदूर महापंचायत को कामयाब बनाने का निर्णय किया गया। इसमें रोहतक से हजारों किसान दिल्ली महापंचायत में शामिल होंगे इसके लिए गांव-गांव जत्थे अभियान चलाए जाएंग। जिले में ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग दोहराई है साथ ही बीमित किसानों की शिकायतों को लेने का समय बढ़ाने की मांग की है। बीमा कंपनियां भी अपनी मनमानी कर रही है और किसान पोर्टल के चक्कर में उलझे हुए है। इस मौके पर बैठक में महासचिव सुमित दलाल, राय सिंह नहरा, धर्मपाल, कृष्ण, राजकुमार, चांद नरवाल, रोहताश नरवाल, पंडित कृष्ण, वेदपाल, जोरा, चंद्रभान, अशोक राठी, सुंदर साहब, नरेंद्र मलिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed