फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   All employees union will participate in the nationwide strike on 9th July

Rohtak News: 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेगा सर्व कर्मचारी संघ

Tue, 20 May 2025 06:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 20 May 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
All employees union will participate in the nationwide strike on 9th July
20सीटीके01 तहसील कार्यालय में मांगों को लागू न करने पर मंगलवार काे गेट मीटिंग के दौरान नारेबाज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सर्व कर्मचारी संघ सदस्यों में सरकार की ओर से लंबित मांगों को लागू न करने से रोष है। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ने मंगलवार को सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सड़क, भवन निर्माण विभाग व तहसील कार्यालय के सामने गेट मीटिंग की। अध्यक्षता जिला प्रधान राकेश लाकड़ा व संचालन जिला सचिव विक्रम साहू ने किया।
द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के राज्य प्रधान जयवीर चहल ने बताया कि सरकार की कर्मचारी, मजदूर, किसान, छात्र व जन विरोधी नीतियों के विरोध में 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल होनी थी, लेकिन देश के वर्तमान हालात के चलते सभी ट्रेड यूनियनों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल को स्थगित कर दिया और 20 को गेट मीटिंग करने का फैसला लिया। यह राष्ट्रव्यापी हड़ताल 9 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं कर रही। इस कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। कर्मचारी अपनी मांगों को लागू करवाने के लिए 9 जुलाई को हड़ताल में भाग लेंगे। सरकार कर्मचारियों की मुख्य मांगों को पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं कर्मचारियों की मांगें
कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के हटाए गए कर्मचारियों की नौकरी बहाल हो। पुरानी पेंशन योजना बहाल हो, खाली पड़े पदों पर नियमित भर्ती की जाए, कॉमन कैडर के कर्मचारियों की विभाग की नियमों के तहत पदोन्नति की जाए। कैनाल गार्ड, गेज रीडर व मेट को तृतीय श्रेणी का दर्जा दिया जाए। साथ ही, कर्मचारियों को एलटीसी दी दिए जाने जैसी मांगों को लेकर कर्मचारी प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष शिवकुमार, मनजीत पांचाल, सुरेंद्र पहल, मनजीत दुग्गल, साहब सिंह, अमरजीत, राजेंद्र डाबला, राजेश खासा, प्रदीप, विनोद, जोगिंदर, जगदीश, सुनील व राकेश कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed