फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   All Employees Union demonstrated from Municipal Corporation premises to Secretariat

Rohtak News: सर्व कर्मचारी संघ ने नगर निगम परिसर से सचिवालय तक किया प्रदर्शन

Wed, 06 Dec 2023 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 06 Dec 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
All Employees Union demonstrated from Municipal Corporation premises to Secretariat
रोहतक। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर निगम परिसर से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच व संचालन जिला सचिव मनजीत पांचाल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री व स्थानीय निकाय मंत्री हरियाणा सरकार के नाम पर नायाब तहसीलदार बंसीलाल को मांगपत्र सौंपा। जिसमें नौकरी से निकाले गए कर्मियों को तुरंत वापस नौकरी पर रखने और नो वर्क नो पे का पत्र वापस लेने की मुख्य मांग रखी गई। ज्ञापन के माध्यम से हरियाणा सरकार से अपील की गई कि जल्द से जल्द इन कर्मचारियों को वापस नौकरी पर ले अन्यथा कर्मचारी हड़ताल को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के अधिकारियों की ओर से 11 दिसंबर को कर्मचारी भवन में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन होगा। जिसमें 18 से 31 दिसबंर तक होने वाली खंड स्तरीय जन पंचायत व एक जनवरी से 31 जनवरी तक राज्य भर में जत्थे के साथ सभी कार्यक्रमों को लागू करने व रैली की तैयारी की जाएगी। इसके साथ जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच ने बताया कि 4 फरवरी को राज्य स्तरीय रैली रोहतक में होगी। आगामी विधानसभा सत्र पर जिला स्तरीय कर्मचारियों की मांगों को लेकर विभिन्न सत्रों का आयोजन किया जाएगा। सरकार के द्वारा कर्मचारियों की मांगों को लगातार अनदेखा किया जा रहा है। सभी विभागों में लगभग 2 लाख कच्चे कर्मचारी काम कर रहे हैं। हाई कोर्ट के निर्णय के बावजूद सरकार रेगुलराइजेशन की नीति कच्चे कर्मचारियों के लिए नहीं बनाई जा रही है। मौके पर शिवकुमार, जय भगवान चहल, हिम्मत राणा, प्रदीप जांगड़ा, कमल सिंहमार, राजेश बागड़ी, सुमित हुड्डा, दिलबाग कटेसरा, यसवंत पांचाल और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन





बॉक्स :
-सचिव जयवीर चहल, प्रांतीय कमेटी सदस्य सुमेर सिवाच व नपा संघ जिला इकाई के प्रधान संजय बिढ़लान ने बताया कि नगर निगम गुरुग्राम के 3480 कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के चलते पिछले कई दिनों से हड़ताल की जा रही है। इसके चलते भी शहर में सफाई का काम नहीं रोका गया है, फिर सफाई के काम में पहले से लगे कर्मचारियों को क्यू हटाया गया, इसे हम अवैध समझते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed