फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   All curiosity can be fulfilled by devotion: Shrut Sagar

भक्ति से पूरी की जा सकती है समस्त जिज्ञासा : श्रुत सागर

Tue, 19 Mar 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 19 Mar 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
All curiosity can be fulfilled by devotion: Shrut Sagar
19सीटीके18...सैक्टर 1 में स्थित भगवान पारसनाथ दिगंबर जैन गजरथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मौ
रोहतक। भक्ति में अपार शक्ति है जिससे मनुष्य अपनी समस्त जिज्ञासा को पूरा कर सकता है। जो चाहेगा वह मिल जाएगा। जिंदगी कबड्डी है घर जाओ, ऑफिस जाओ, फैक्टरी जाओ कोई ना कोई मैच तैयार रहता है। श्री 1008 भगवान पारसनाथ दिगंबर जैन गजरथ मंदिर में आठ दिवसीय संगीतमय श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान के तीसरे दिन पट्टाचार्य श्री 108 श्रुत सागर महाराज ने यह शब्द कहे। एलपीएस बोसार्ड व यूपीएस लक्ष्मी की ओर से फाल्गुन माह की अष्टान्हिका महापर्व का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि मंगलवार सुबह से ही मंदिर में महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। मंच का संचालन राजेश जैन डीएलएफ निवासी ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा जिंदगी के कई रंग हैं आचार्य विद्यासागर कहते थे मैं बचना चाहता हूं, तुम छोड़ना नहीं चाहते हो। प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी नीतिन भैया व पंडित देवेंद्र जैन शास्त्री जी ने विधि-विधान से सुबह 6 बजे समाजसेवी विजय जैन, राहुल जैन व सभी श्रद्धालुओं ने श्री जी का जलाभिषेक व महाशांति धारा के परिवार ने संपन्न की।
विज्ञापन

-अष्टद्रव से बना महाअर्ध्य भगवान के चरणों में किया समर्पित
भगवान समूचय पूजन, पंचमेरू पूजन, भगवान पार्श्वनाथ पूजन, भगवान महावीर स्वामी पूजन के साथ सिद्धचक्र विधान के 32 श्लोकों के साथ अष्टद्रव से बना महाअर्ध्य भगवान के चरणों में समर्पित किया। भोपाल से आए संगीतकार व कलाकार रोहित ने अपनी मधुरवाणी से भजन गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शाम 7 बजे श्रद्धालुओं ने समोरसरण में विराजमान श्री जी की सभी ने 21 दीपक जलाकर संगीतमय आरती की। इस मौके पर रीटा जैन, संध्या जैन, दीपा जैन, समृद्धि जैन, मधु जैन, उमा शर्मा, गौतम जैन, सिद्धार्थ जैन, बलजीत राय जैन, शैलेंद्र जैन, मीडिया प्रभारी राजीव जैन, प्रदीप जैन, विकास जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed