{"_id":"31ee0a9e3eedaf50e1b0cc883941b472","slug":"aipt-rohtak-black-list-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईपीएमटी में रोहतक ब्लैक लिस्टिड, इस बार एक भी सेंटर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआईपीएमटी में रोहतक ब्लैक लिस्टिड, इस बार एक भी सेंटर नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 21 Jul 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईपीएमटी की दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए रोहतक को ब्लैक लिस्टिड कर दिया गया है।
इस बार सीबीएसई ने रोहतक में कोई भी सेंटर अलॉट नहीं किया है।
जिले के सभी अभ्यर्थियों को दिल्ली सहित अन्य शहरों के सेंटरों पर रोल नंबर अलॉट किए गए हैं।
ऐसे में एजुकेशन हब कहे जाने वाले रोहतक की साख पर जरूर सवाल खड़े हो गए हैं।
बता दें कि 3 मई को हुई परीक्षा के दौरान रोहतक में 18 सेंटर बनाए गए थे। अब 25 जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए जिले के 8640 परीक्षार्थियों को दिल्ली और बहादुरगढ़ के सीबीएसई स्कूलों में परीक्षा देने जाना पड़ेगा।
सीबीएसई ने देशभर में 3 मई को पहली बार एआईपीएमटी की परीक्षा कराई।
लेकिन परीक्षा के अगले ही दिन रोहतक पुलिस ने परचा लीक होने का भंडाफोड़ कर दिया। रोहतक में 4 गिरफ्तारियों के साथ ही यह भी खुलासा हो गया कि इस पूरे खेल का सरगना जिले के मदीना गांव का रहने वाला रूप सिंह दांगी है। कड़ी दर कड़ी जुड़ती गई और एक-एक आरोपी तक पुलिस पहुंचती गई। हालांकि दांगी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने माना कि परचा लीक हुआ था। 12 जून को आए फैसले में देश की सबसे बड़ी अदालत ने सीबीएसई को दोबारा से परीक्षा कराने के आदेश दिए। अब 25 जुलाई को परीक्षा होगी। रोहतक में पहले बनाए गए सेंटर के प्राचार्यों का कहना है कि री-एआईपीएमटी के लिए हमसे सेंटर की सूची मांगी गई थी। लेकिन अभी तक परीक्षा कराने के लिए कोई पत्र नहीं आया है।
ज्यादातर परीक्षार्थी पश्चिम विहार में देंगे पेपर
देव कॉलोनी के ईशान सिवाच ने बताया कि मई में शहर के द संस्कृति स्कूल में सेंटर आया था, लेकिन अब दिल्ली के पश्चिम विहार में जाना पड़ेगा। मानसरोवर कॉलोनी निवासी दिव्यांका ने बताया कि उसका द्वारका में जिंदल पब्लिक स्कूल में सेंटर आया है। पिछली परीक्षा में शहर का दिल्ली पब्लिक स्कूल सेंटर था। जनता कॉलोनी निवासी गंधर्व ने बताया कि दिल्ली के पश्चिम विहार में डीएवी स्कूल में परीक्षा देने जाना पड़ेगा, पहले बाबा बंदा बहादुर स्कूल में सेंटर आया था।