फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ailing elderly man fell from the second floor of PGI

Rohtak News: रोगग्रस्त बुजुर्ग पीजीआई की दूसरी मंजिल से गिरे

Sun, 25 May 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 25 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ailing elderly man fell from the second floor of PGI
24सीटीके05...पीजीआई के वार्ड-8 में तीसरी ​मंजिले से सुरेश के गिरने की सूचना मिलने पर आईसीयू के
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पीजीआई में गंभीर बीमारी से पीड़ित एक बुजुर्ग शनिवार सुबह दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको आनन-फानन इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। वहां से आईसीयू में इलाज चल रहा है। पीजीआई थाना पुलिस ने कहा कि कोई शिकायत नहीं मिली है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।
सुनारिया कलां निवासी प्रदीप ने बताया कि उनके पिता सुरेश (62) गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उनका पीजीआई में इलाज चल रहा है और वह 15 दिन से पीजीआई में दाखिल हैं। अब तक तीन बार उनका ऑपरेशन हो चुका है और तबीयत ठीक नहीं है। इससे वह काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

उनका वार्ड-8 में इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह टहलने के लिए बॉलकनी में आए थे और उनका संतुलन बिगड़ गया। इससे वह दूसरी मंजिल से गिर गए। उनके गले में ऑपरेशन के बाद लगे टांके खुल गए और शरीर पर अन्य हिस्सों पर भी चोट लगी है। इससे उनकी हालत और गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed