फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   AIDS awareness campaign will run from 12 August to 12 September

Rohtak News: 12 अगस्त से 12 सितंबर तक चलेगा एड्स जागरूकता अभियान

Tue, 05 Aug 2025 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
AIDS awareness campaign will run from 12 August to 12 September
राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र में पत्रकारों को संबो​धित करते सिविल सर्जन ड
रोहतक। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में 12 अगस्त से 12 सितंबर तक आमजन को जागरूक करने के लिए एड्स जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी पंचकूला के निर्देशन में स्कूल व कॉलेज में जागरूकता सत्र होंगे। साथ ही, कामन सर्विस सेंटर पर जागरूकता अभियान व जांच सत्र, सेमिनार, रैड रन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य स्थानीय राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित एक दिवसीय वर्कशॉप की अध्यक्षता कर रहे थे। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के तौर पर डीएसएचए दिशा जींद से आए क्लस्टर प्रोग्राम मैनेजर मनोज कुमार ने राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ दिनेश गर्ग, उप सिविल सर्जन डॉ. अनिलजीत त्रेहान, कार्यक्रम के संयोजक जिला परिवार कल्याण शिक्षा अधिकारी सुरेश भारद्वाज व काउंसलर कुसुम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed