{"_id":"57488c9b4f1c1bdb42691bcc","slug":"agriculture-minister-dhankar-said-engaged-in-government-lifted-restrictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री धनखड़ बोले, आरक्षण पर रोक हटवाने में लगी सरकार, कोर्ट में होगी मजबूत पैरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री धनखड़ बोले, आरक्षण पर रोक हटवाने में लगी सरकार, कोर्ट में होगी मजबूत पैरवी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 28 May 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण पर हाईकोर्ट की अंतरिम रोक के बाद जाट मंत्री ही सबसे ज्यादा सफाई देने में लगे हुए हैं। रोहतक पहुंचे कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि सरकार जाटों के साथ थी और आगे भी रहेगी। सरकार अपनी ओर से कोर्ट में मजबूत पैरवी करेगी और सोमवार को अपना पक्ष रख सकती है। लेकिन सभी को धैर्य रखना होगा और सरकार का साथ देना होगा। कुरुक्षेत्र बस में बम विस्फोट पर धनखड़ ने कहा कि गहनता से जांच चल रही है। सुरक्षा एजेंसियां आतंकी साजिश के पहलू पर भी जांच कर रही हैं। रिपोर्ट सामने आने के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा।
न विकास रुक सकता, न शिकायत खत्म हो सकती
जिला विकास भवन में बैठक में आई शिकायतों की भरमार पर कृषि मंत्री ने कहा कि न कभी विकास रुक सकता है और न शिकायत खत्म हो सकती हैं। इसलिए चाहे रोजाना बैठक कर ली जाए, लेकिन शिकायत लगातार आती रहेंगी। मैं शिकायतों का निस्तारण करने के लिए ही आया था और अधिकतर का निस्तारण कर दिया गया है।
विज्ञापन
न विकास रुक सकता, न शिकायत खत्म हो सकती
जिला विकास भवन में बैठक में आई शिकायतों की भरमार पर कृषि मंत्री ने कहा कि न कभी विकास रुक सकता है और न शिकायत खत्म हो सकती हैं। इसलिए चाहे रोजाना बैठक कर ली जाए, लेकिन शिकायत लगातार आती रहेंगी। मैं शिकायतों का निस्तारण करने के लिए ही आया था और अधिकतर का निस्तारण कर दिया गया है।
विज्ञापन