फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Agriculture department teams were sent to the villages

Rohtak News: कृषि विभाग की टीमों को गांवों में दौड़ाया

Sat, 26 Oct 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 26 Oct 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Agriculture department teams were sent to the villages
झज्जर। जिला उपायुक्त शक्ति सिंह ने किसानों को पराली प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए कृषि विभाग की टीमें गांवों में दौड़ाई। डीसी ने दावा किया कि पराली प्रबंधन को लेकर किसानों में जागरूकता का स्तर बढ़ रहा है। सरकार द्वारा शुरु की गई पराली प्रबंधन योजना का लाभ लेने वाले किसानों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त ने कहा कि प्रदूषण को रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से किसानों को पराली प्रबंधन करने के लिए जोर दिया जा रहा है। सभी संबंधित अधिकारियों को फील्ड में रहकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। कृषि अधिकारी ग्राम स्तर की टीमें किसानों को जागरूक कर रही हैं तथा उन्हें फसल अवशेष प्रबंधन के लाभ तथा पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दे रही हैं।
विज्ञापन

सीएचसी सेंटर पर करें आवेदन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. जितेंद्र सिंह अहलावत ने बताया कि किसानों को सरकार द्वारा कृषि यंत्र उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, ताकि वे फसल अवशेषों का सही से प्रबंधन कर सकें। पराली प्रबंधन करके काफी किसानों ने अपनी आय में बढ़ोती की है और उन्हें समस्त झज्जर जिले का नाम रोशन किया है। किसान इस स्कीम का लाभ लेने के लिए सीएससी सेंटर के माध्यम से पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed