फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Agents get angry after demanding one rupee discount per bag

Rohtak News: एक रुपया प्रति बैग उतराई मांगने पर भड़के आढ़ती

Wed, 17 Apr 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 17 Apr 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Agents get angry after demanding one rupee discount per bag
झज्जर। मंडी में खरीदी जा रही गेहूं और सरसों की फसल का धीमा उठान होने से खरीद सुस्त हो गई है। खरीद एजेंसी उठान में ढिलाई कर रही है इस कारण खरीद धीमी हो गई है। इस कारण किसान परेशान हैं। अब तलाब रोड स्थित हैफेड गोदाम की लेबर पर आढ़तियों ने एक रुपया प्रति बैग मांगने का आरोप लगाया है। इससे आढ़ती नाराज हैं। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरेंद्र सिलाना ने इसकी मौखिक शिकायत हैफेड के डीएम और एसडीएम झज्जर से की है।
विज्ञापन

मंडी के प्रधान हरेंद्र सिलाना ने कहा कि तलाव रोड पर हैफेड का गोदाम है। वहां पर गाड़ियां खाली जा रही है, लेकिन ठेकेदार की लेबर ने कट्टे उतरवाई की मांग की जा रही है। लेबर का कहना है कि जब तक उनको प्रति कट्टे के हिसाब से एक रुपया नहीं दिया जाएगा, वह कट्टों की उतरवाई नहीं करेंगे। प्रधान के मामला संज्ञान में आने के बाद उन्होंने इसकी मौखिक शिकायत फिलहाल हैफेड के जिला प्रबंधक अनूप नैन और एसडीएम रवींद्र यादव से की है। दोनों ही अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए लिखित में शिकायत मांगी है।
विज्ञापन


उठान हो रहा धीमा
जिले की मंडियों में बुधवार शाम तक 464900 क्विंटल सरसों की आवक हुई। इसकी एवज में 35846 क्विंटल की खरीद अब तक हुई है जबकि मंगलवार शाम तक जिले की मंडियों से 206240 क्विंटल सरसों का उठान हुआ है। इसी प्रकार से 913510 क्विंटल गेहूं की आवक मंडियों में हो चुकी है और 416610 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। मंगलवार शाम तक 52900 क्विंटल ही उठान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


500 श्रमिकों की जरूरत, उपलब्ध केवल 200 : आढ़ती
आढ़ती श्रीभगवान का कहना है कि इस बार पैदावार ज्यादा हुई है। मंडियों में आवक ज्यादा हो रही है। मंडी में उठान धीमा है। आढ़ती का कहना है कि ठेकेदार द्वारा इस बार लेबर कम लगाई गई है। पहले 500 की लेबर लगती थी, लेकिन इस बार केवल 200 लेबर ही लगी हुई है। उठान न होने और गोदाम तक फसल नहीं पहुंचने के कारण किसानों को भुगतान नहीं हो पा रहा है। इससे किसान और आढ़ती को दिक्कत आ रही है।


वर्जन
आढ़ती की तरफ से मौखिक शिकायत आई है। उन्होंने ठेकेदार से बात की है। उसने ऐसा होने से इंकार किया है। यदि आढ़ती लिखित शिकायत देती है तो कार्रवाई की जाएगी।
अनूप नैन, जिला प्रबंधक, हैफेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed