फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   After passing and registration, 13 buses will be put on the route

Rohtak News: पासिंग और पंजीकरण के बाद रूट पर उतारी जाएंगी 13 बसें

Mon, 18 Aug 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 18 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
After passing and registration, 13 buses will be put on the route
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का दोपहर का दृश्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रोडवेज के बेड़े में पिछले दिनों शामिल की गईं 13 नई बसें पंजीकरण और पासिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद अलग-अलग रूट पर उतारी जाएंगी। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) में इन बसों के दस्तावेजों का सत्यापन चल रहा है।
दो सप्ताह पहले 13 नई बसें डिपो में आई थीं। डिपो में खड़ी इन बसों के लिए सभी आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने में आरटीए को समय लग रहा है। इसकी वजह से ये बसें अभी तक सड़कों पर नहीं उतारी जा सकी हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों के अनुसार बसों के सभी दस्तावेज आरटीए कार्यालय में जमा करा दिए गए हैं, लेकिन पासिंग और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में समय लग रहा है। यह देरी मुख्य रूप से डॉक्यूमेंट्स की जांच और सत्यापन में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा, और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इन बसों का अलग-अलग रूट पर चलाया जाएगा। जब तक ये प्रक्रिया पूरी नहीं होतीं, तब तक बसें डिपो में ही खड़ी रहेंगी।

यात्रियों को घंटों तक करना पड़ रहा इंतजार

ग्रामीण क्षेत्रों और लंबे रूट पर जहां बसों की संख्या कम है, वहां यात्रियों को घंटों बस का इंतजार करना पड़ रहा है। कई रूटों पर बसों की कमी के कारण भीड़ लगती है जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। इन 13 नई बसों के चलने से ये दिक्कतें काफी हद तक कम हो सकती हैं। रोडवेज के मुताबिक क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की ओर से पासिंग प्रक्रिया में कुछ डॉक्यूमेंट बन चुके हैं और कुछ की कमी है, जिसके कारण बसें अभी डिपो में खड़ी हैं। रोडवेज के सभी दस्तावेज मिलते ही नई बसें रूटों पर उतार दी जाएंगी।

-
वर्जन

रोडवेज के बेड़े में हाल ही में 13 नई बसें शामिल की गई हैं। इन बसों की पासिंग और पंजीकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। यात्रियों की सेवा के लिए जल्द ही लोकल और लंबे रूट पर बसें उतारी जाएंगी। निरंजन शर्मा, महाप्रबंधक, रोडवेज रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed