फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   After nine days, the family agreed to Shishpal's funeral, financial help and assurance of job at DC rate.

Rohtak News: नौ दिन बाद शीशपाल का अंतिम संस्कार, आर्थिक मदद और डीसी रेट पर नौकरी के आश्वासन पर माने परिजन

Tue, 10 Oct 2023 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
After nine days, the family agreed to Shishpal's funeral, financial help and assurance of job at DC rate.
रोहतक। गुगाहेड़ी के शीशपाल का सोमवार को नौ दिन बाद अंतिम संस्कार हुआ। इससे पूर्व सुबह परिजन और ग्रामीण आंबेडकर चौक पर धरने पर बैठ गए। दोपहर नगर निगम के प्रधान संजय बिड़लान, मंजीत मोखरा व जजपा नेता राजन बोहत भी पहुंच गए। दोपहर तीन बजे प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी मुख्यालय डॉक्टर रवींद्र कुमार से मुलाकात की। डीएसपी ने सरकार के नियमों के तहत आर्थिक मदद, डीसी रेट पर नौकरी व आर्म्स लाइसेंस की मांग को लेकर आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव लेने के लिए तैयार हुए। आर्य नगर थाना प्रभारी देवेंद्र व लाखनमाजरा थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने गांव में पहुंचकर शव का अंतिम संस्कार करवाया।एक अक्तूबर को गुगाहेड़ी गांव में पुलिस को फायरिंग की सूचना दी गई। पुलिस गांव में पहुंची तो पता चला कि गांव के 35 वर्षीय युवक शीशपाल को छह गोलियां मारी गई हैं। परिजन उसे पीजीआई लेकर आए, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव निवासी कर्मबीर, नसीब सहित तीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने दो बार बैंसी के पास रोड जाम किया। साथ ही मृतक का शव लेने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन दिन पहले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर छह दिन के रिमांड पर ले रखा है। परिजन गांव की पूर्व सरपंच के पति की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसके लिए लिखित में एसपी को शिकायत दी। शुक्रवार को परिजन पीजीआई में आए सांसद डाॅ. अरविंद शर्मा से मिले और अगले दिन अंबाला पहुंचकर गृहमंत्री अनिल विज से मुलाकात की। इसके बावजूद पुलिस ने तीन ही आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

....

डीएसपी ने आर्थिक मदद, डीसी रेट पर नौकरी व आर्म्ज लाइसेंस का आश्वासन दिया है। समाज के लोग के साथ बातचीत करके परिवार ने उसके पिता शीशपाल के शव का शाम को पौने छह बजे अंतिम संस्कार कर दिया है। नवीन कुमार, शीशपाल का बेटा
विज्ञापन

...
पुलिस पहले से गिरफ्तार आरोपियों से हथियार बरामद करने का प्रयास कर रही है। तीनों आरोपियों को छह दिन के रिमांड पर ले रखा है। मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश कुमार, प्रभारी थाना लाखनमाजरा

गांव के पूर्व सरपंच की संदीप की नहीं मिली अभी कोई भूमिका
मृतक शीशपाल के परिजन लगातार गांव की पूर्व सरपंच के पति संदीप की भूमिका पर सवाल उठा रहे थे। साथ ही कह रहे थे कि जब तक सरपंच पति को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। सोमवार को घटनाक्रम तेजी से बदला। पुलिस को अभी तक सरपंच के पति की वारदात में भूमिका नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed