फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   After Naupata, the maximum mercury reached a record 45.3 degrees

Rohtak News: नौपता के बाद अधिकतम पारा रिकॉर्ड 45.3 डिग्री पहुंचा

Mon, 09 Jun 2025 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
After Naupata, the maximum mercury reached a record 45.3 degrees
नौतपा के बाद रविवार को अधिकतम तापमान रिकाॅर्ड 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यही नहीं, सोमवार को पारा 46 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। ऐसे में इस सप्ताह गर्मी से राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

रविवार को न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री रहा। इससे रात को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री पार पहुंचने की संभावना है। इस सप्ताह अधिकतम तापमान 43 डिग्री या इससे अधिक बना रह सकता है।
विज्ञापन

इधर, बढ़ती गर्मी के कारण सामाजिक संस्थाएं छबील लगाकर लोगों को मीठा व ठंडा पानी पिलाकर उन्हें राहत पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं। डॉ. कोमल ने इस गर्म मौसम में बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया है। पानी पीने, घर से बाहर निकलते समय सिर कपड़े से ढंकने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डाॅ. मदन खीचड़ ने बताया कि आने वाले कुछ दिन मौसम गर्म रहेगा। उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। इससे विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी के साथ धूलभरी हवाएं चलना भी संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed