फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   After digging it will be decided who will build Singhpura road, Hisar-Bhiwani link road is responsible for PWD

Rohtak News: खोदाई के बाद तय होगा कौन बनाएगा सिंहपुरा मार्ग,, हिसार-भिवानी लिंक सड़क पीडब्ल्यूडी के जिम्मे

Sat, 02 Sep 2023 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
After digging it will be decided who will build Singhpura road, Hisar-Bhiwani link road is responsible for PWD
वार्ड एक में निरीक्षण करते निगम आयुक्त जितेन्द्र कुमार। संवाद
रोहतक। हिसार-जींद चौक के बीच बने ओवरब्रिज से लेकर ड्रेन नंबर आठ तक बनाए गए एक किलोमीटर लंबे सिंहपुरा रोड और हिसार-भिवानी लिंक रोड का नगर निगम आयुक्त जितेंद्र दहिया ने निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को हिदायत दी कि जहां रोड टूट गया, वहां 20 फीट की गहराई तक खोदाई करके जांच की जाए सीवर लाइन लीक है या नहीं। अगर लाइन लीक है तो अमृत योजना के तहत सीवर लाइन बिछाने वाला ठेकेदार पूरी सड़क बनाएगा। नहीं तो लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को दोबारा सड़क का निर्माण करना होगा। जबकि हिसार-भिवानी लिंक मार्ग पीडब्ल्यूडी की एनएच ब्रांच दोबारा बनाएगी।
विज्ञापन


वार्ड नंबर एक के पार्षद कृष्ण सहारावत ने हाउस में बताया था कि दो साल पहले जींद पुल से लेकर ड्रेन नंबर आठ तक सिंहपुरा मार्ग बनाया गया था। दो किलोमीटर लंबे मार्ग के 80 प्रतिशत एरिया में टाइल बिछाई गई हैं, जबकि 20 प्रतिशत क्षेत्र में तारकोल की सड़क है। पहले अमृत योजना के तहत सीवर लाइन बिछाई गई, फिर पीडब्ल्यूडी ने सड़क बनाई। किंतु सड़क दो साल के अंदर जगह-जगह से टूट गई है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता नरेंद्र का कहना है कि अमृत प्रोजेक्ट के तह बिछाई गई सीवर लाइन लीक है, जिसके चलते सड़क धंस रही है। चाहे जांच करवा लें। अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से उठाया। निगम आयुक्त जितेंद्र दहिया ने खुद मौके पर पहुंचकर जांच का निरीक्षण करने का भरोसा दिया था। शुक्रवार सुबह निगम आयुक्त जितेंद्र दहिया, कार्यकारी अभियंता मनदीप धनखड़ और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी व अमृत योजना के ठेकेदार भी मौजूद रहे। पार्षद कृष्ण सहरावत के आगे ही आयुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए। इसके बाद आयुक्त हिसार-भिवानी लिंक मार्ग पर पहुंचे और पीडब्ल्यूडी की एनएच शाखा को हिदायत दी कि दोबारा से सड़क को बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंहपुरा रोड पर 10 दिन के अंदर खोदाई होगी, जिससे पता चलेगा कि सीवर लाइन लीक है या नहीं। जिस विभाग की गलती होगी, वहीं सड़क दोबारा बनवाएगा। वहीं, हिसार-भिवानी लिंक रोड पीडब्ल्यूडी की एनएच शाखा बनाएगी।
जितेंद्र दहिया, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed