{"_id":"68979f6e59ef4c503007216a","slug":"after-14-dengue-cases-were-found-khol-area-became-a-hot-spot-rohtak-news-c-198-1-rew1001-223915-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: डेंगू के 14 केस मिलने पर पर खोल क्षेत्र बना हॉट स्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: डेंगू के 14 केस मिलने पर पर खोल क्षेत्र बना हॉट स्पॉट
Sun, 10 Aug 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
गांव में फागिंग करते टीम। स्त्रोत: विभाग
- फोटो : जागरूक पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। पिछले 4 दिनों में ही डेंगू के 9 केस मिल चुके हैं। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या अब 33 हो गई है। इनमें सबसे अधिक 14 डेंगू पीड़ित खोल सीएचसी क्षेत्र में मिले हैं। इसके चलते खोल क्षेत्र हाॅट स्पाॅट बन गया है। वहीं मलेरिया से पीड़ित अबतक 8 मरीज मिल चुके हैं।
बारिश के बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव होने से मच्छरों का प्रकोप हो गया है। इसके चलते मलेरिया से पीड़ित मरीज मिलने लगे हैं। वहीं रेवाड़ी शहर में 6, सीएचसी गुरावड़ा में 4, मीरपुर एरिया में 2, बावल क्षेत्र में 7 व खोल सीएचसी के अंतर्गत डेंगू के 14 मामले आ चुके हैं।
पिछले वर्ष नवंबर तक खोल सीएचसी क्षेत्र में डेंगू के कुल 30 केस मिले थे। इस बार अगस्त में ही डेंगू आधे केस मिल चुके हैं। इस बार स्थिति बिगड़ भी सकती है। जलभराव के कारण इस बार पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूट सकता है।
विज्ञापन
जलभराव ने स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता पैदा कर दी है। घरों में कूलर, हौद, पानी की टंकी व घरों के बाहर भी जलभराव है, वहां पर लार्वा जांच के दौरान बड़ी संख्या में मच्छरों के लार्वा मिल रहे हैं। अब तक लार्वा मिलने पर 1426 लोगों को नोटिस भी दिया जा चुका है। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में लार्वा ज्यादा मिल रहे हैं, ऐसे में इस बार डेंगू के मामले बढ़ने की संभावना है।
सतर्कता से ही डेंगू से बचाव संभव
डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित यादव ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर मच्छर के लार्वे की जांच कर रही हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हर दिन 15 से ज्यादा डेंगू संभावित मरीजों की जांच हो रही है। फॉगिंग के लिए दवा की व्यवस्था पर्याप्त है। जहां जलभराव है, वहां पर दवाई भी डाली जा रही है। लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है। खोल ब्लॉक में 5 ब्रीडिंग चेकर लगा दिए गए हैं, जो लार्वा जांच रहे हैं। फॉगिंग के लिए भी कहा गया है।