फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Admissions open for BCA at UIET; apply by March 26

Rohtak News: यूआईईटी में बीसीए में दाखिले जारी, 26 तक करें आवेदन

Sun, 17 May 2026 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Admissions open for BCA at UIET; apply by March 26
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (बीसीए) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थी 26 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा 12 जून को आयोजित की जाएगी। यूआईईटी निदेशक प्रो. विनीत कुमार सिंगला ने बताया कि बीसीए पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए किसी भी संकाय से 12वीं पास विद्यार्थी पात्र हैं। सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 42.75 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। 12वीं कक्षा में गणित विषय न होने पर भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रो. सिंगला ने कहा इस पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटाबेस मैनेजमेंट, वेब टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, क्लाउड कंप्यूटिंग और डाटा एनालिटिक्स जैसे आधुनिक विषयों का ज्ञान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए 9050607001, 9255591035, 9485685674 व 8398000027 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed