फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   admission schedule, rohtak admission schedule, college admission merit list, merit list

मेडिकल में 95.4 तो ऑर्ट्स में 90 फीसदी पर पहली कट ऑफ

Wed, 06 Jul 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 06 Jul 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
admission schedule, rohtak admission schedule, college admission merit list, merit list
कुछ कॉलेजों ने सोमवार शाम को लगा दी सूची तो कुछ ने मंगलवार शाम को लगाई - फोटो : amar ujala
शहर के सरकारी और अशासकीय महाविद्यालयों में मंगलवार को विभिन्न संकायों की पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई। मेडिकल की कटऑफ सबसे अधिक 95.4 प्रतिशत रही। जबकि कॉमर्स पास कोर्स में 94.8 तो आर्ट्स में 90 फीसदी रही। आर्ट्स और कॉमर्स की तुलना में मेडिकल और नॉन मेडिकल में दाखिले के लिए मारामारी देखने को मिली। पहली मेरिट सूची में नाम आने के साथ ही विद्यार्थियों ने दाखिला लेना शुरू कर दिया। दाखिला देने से पहले कमेटी ने विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच की उसके बाद उन्होंने बैंक में जाकर चालान कटवाया। छात्र और छात्राओं में मेरिट सूची में अपना नाम देखने की काफी उत्सुकता थी। कई विद्याथी अभिभावकों और दोस्तों के साथ कॉलेज खुलने के समय ही पहुंच गए थे।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से ही कॉलेज कैंपस में मेरिट सूची देखने के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी पहुंचने लगे थे। कुछ कॉलेजों ने सोमवार शाम को ही नोटिस बोर्ड पर सूची चस्पां कर दी थी, तो कुछ मंगलवार शाम तक सूची तैयार करते रहे। जाट कॉलेज में दोपहर 3 बजे तक सभी संकायों की सूची लगाई गई, तो आईसी कॉलेज में शाम 6 बजे बीए की मेरिट सूची लगी। इंटरनेट ने दिनभर कॉलेज प्रबंधन और विद्यार्थियों को परेशान किया। बार-बार सर्वर डाउन होने से दोपहर चार बजे तक मेरिट सूची तैयार नहीं हो सकी। कॉलेजों में निर्धारित सीटों पर दोगुने से ज्यादा आवेदन आने के कारण सूची बनाने में देर लगी। जाट कॉलेज और आईसी कॉलेज में जब दोपहर 2:30 बजे सूची नहीं लगी तो अभिभावक और विद्यार्थी निराश घरों को लौट गए। वहीं, उमस भरे मौसम में विद्यार्थियों और अभिभावकों का पसीने से बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

--
आईसी कॉलेज में सूची ढूंढने के लिए परेशान हुए विद्यार्थी

आईसी कॉलेज (राजकीय महिला महाविद्यालय) में अमूमन कॉमर्स, ऑर्ट और साइंस विभाग के बाहर ही सभी कोर्सों की सूची लगाई जाती थी। लेकिन इस बार बीबीए, बीसीए, बीएससी मैथ, बीए हिंदी व अंग्रेजी ऑनर्स की सूची विभाग के बाहर लगाई गई। इस वजह से विद्यार्थियों को सूची ढूंढने के लिए परेशान होना पड़ा। दोपहर 12 बजे तक केवल कॉमर्स और बीएससी होम साइंस की ही सूची लगी थी, बाकी कोर्सों की मेरिट सूची लगाने के लिए दो घंटे का समय दिया गया। शाम 6 बजे तक कॉलेज का पूरा स्टाफ बीए की सूची तैयार करने में व्यस्त रहा। प्राचार्या डॉ. लक्ष्मी बेनीवाल ने बताया कि इंटरनेट में दिनभर दिक्कतें आने से सूची बनाने में देरी हुई। इसके अलावा बीए में सबसे ज्यादा आवेदन आने से समय लग गया। बाकी संकायों की सूची दोपहर 2:30 बजे तक लग गई थी। उन्होंने बताया कि ईद की छुट्टी बृहस्पतिवार को रहेगी। विद्यार्थी बुधवार को दाखिला ले सकते हैं। आठ जुलाई की दोपहर एक बजे तक विद्यार्थी खुद चालान कटवाएंगे। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन फीस लेकर बैंक से चालान कटवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 फीसदी से कम नंबर आए तो किशोरी कॉलेज में नहीं मिलेगा हॉस्टल

महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में सोमवार शाम को ही ऑर्ट्स, कॉमर्स और साइंस की पहली मेरिट सूची चस्पां कर दी गई। प्राचार्या डॉ. कृष्णा चौधरी ने बताया कि इस बार हॉस्टल लेने के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं। यूजी कोर्सों के प्रथम या द्वितीय सेमेस्टर में जिस भी विद्यार्थी के 60 फीसदी से कम नंबर हैं या उसकी रि-अपीयर है उन्हें हॉस्टल नहीं दिया जाएगा। यह फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों का पढ़ाई की ओर रुझान बढ़े। साथ ही, दूर-दराज से आने वाले मेधावी विद्यार्थियों को हॉस्टल मिल सके। तीन से पांच अक्तूबर के बीच नैक टीम आएगी। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। रि-अपीयर ले रहे विद्यार्थियों के दाखिले पर मुहर आखिर में लगेगी।

जाट कॉलेज में आवेदन ज्यादा, इसलिए सूची में हुई देरी

जाट कॉलेज में दोपहर 2:30 बजे तक केवल बीएसी कंप्यूटर साइंस और ऑर्ट्स में सामान्य वर्ग की ही मेरिट सूची लगी। सूची का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों ने बताया कि दोपहर 4 बजे तक सूची लगेगी, इसलिए वे घर जा रहे हैं। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र मलिक ने बताया कि इस बार सभी यूजी कोर्सों के लिए निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन आए थे। ऑर्ट्स में कंबिनेशन को मिलाने और बाकी कोर्सों की सूची को टाइप करने में समय लग गया, इसलिए सूची बनाने में देरी हुई। बृहस्पतिवार को ईद की छुट्टी रहेगी, लेकिन विद्यार्थी नौ जुलाई को दूसरी मेरिट सूची लगने तक फीस जमा करा सकते हैं। यह सूची दोपहर दो बजे के बाद लगेगी।
---
नेकी राम कॉलेज में 6193 सीटें, 13068 छात्रों की बीच मारामारी

पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में यूजी कोर्सों के लिए कुल 6193 सीटें हैं, लेकिन आवेदन 15,593 विद्यार्थियों ने किया है। इनमें से 2525 आवेदन अधूरे दस्तावेज और दो-दो जगह आवेदन करने की वजह से रद्द कर दिए गए। इन पर तीनों मेरिट सूची लगने के बाद यदि सीटें बचेंगी तो विचार किया जाएगा। फिलहाल, 13068 विद्यार्थी दाखिले की दौड़ में शामिल हैं। उप प्राचार्या डॉ. सुशील नरवाल ने बताया कि सुबह 9:30 बजे ही सभी संकायों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पां कर दी गई थी। इससे पहले, कॉलेज की वेबसाइट पर सोमवार शाम को पहली मेरिट सूची अपलोड कर दी गई थी। बीएससी नॉन मेडिकल में ऑल इंडिया जनरल कैटेगिरी 89.8 तो मेडिकल मेें 90.6 प्रतिशत रही है।
---
बीएससी मेडिकल में दाखिला लेना है। मंगलवार को पहली मेरिट सूची लगनी थी, इसलिए दोपहर 12 बजे ही जाट कॉलेज पहुंच गए। दो घंटे के  इंतजार के बाद भी सूची नहीं लगी है। इसलिए वापस जा रहे हैं।
- सीमा, गोहाना।

बड़ी बहन के साथ दाखिला लेने आई थी। सुबह 11 बजे कॉलेज आए थे और दोपहर दो बज गए हैं, अभी तक सूची नहीं लगी। कॉलेज प्रबंधन ने दोपहर 4 बजे सूची लगाने को कहा है।

- निधि व रुचि, भगवतीपुर।

बीएससी नॉन मेडिकल की पहली मेरिट सूची देखने के लिए सुबह ही आ गए थे, लेकिन दोपहर 1:45 तक सूची नहीं लगाई है। केवल कंप्यूटर साइंस की सूची लगी है। अब और इंतजार नहीं किया जाता है, इसलिए वापस घर जा रहे हैं।
- अरविंद, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed