{"_id":"64a1d2d38023a469af0c9d14","slug":"admission-process-in-colleges-has-again-gained-momentum-rohtak-news-c-17-roh1020-190450-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया ने फिर पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया ने फिर पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
रोहतक।
प्रदेश के कॉलेजों में चल रही उच्च शिक्षा विभाग की ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया करीब 27 घंटे बाद दुरुस्त हुई। विभाग की वेबसाइट में शनिवार सुबह तकनीकी खराबी आने से दाखिला प्रक्रिया को ब्रेक लग गए थे। रविवार को 1011 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण व 1154 ने आवेदन किया। विभाग के पास रविवार शाम पांच बजे तक एक लाख 22 हजार 327 विद्यार्थी पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें से 99446 ने अपना आवेदन पूरा कर लिया है।
रविवार दोपहर करीब 12 बजे उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर फिर से आवेदन भरने जाने लगे। शनिवार को वेबसाइट में तकनीकी गड़बड़ी के चलते विद्यार्थी न पंजीकरण कर पा रहे थे न आवेदन। वेबसाइट करीब 27 घंटे बाद दुरुस्त हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। वेबसाइट शुरू होने के बाद विभाग के पास पंजीकरण व आवेदन का आंकड़ा लगातार बढ़ता गया। शाम पांच बजे तक कुल एक लाख 22 हजार 327 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 99,446 विद्यार्थी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर चुके थे।
एसएफआई के एमडीयू अध्यक्ष अमित ने कहा कि ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया को दुरुस्त बनाने की जरूरत है। आवेदन प्रक्रिया में तकनीकी खामी के चलते काफी परेशानी होती है। इससे विद्यार्थी दाखिले से भी वंचित रह सकता है। शनिवार से रविवार दोपहर तक विभाग की वेबसाइट बंद रही। इस कारण आवेदन या पंजीकरण नहीं हो सके। दोपहर को वेबसाइट दुरुस्त होने के बाद से आवेदन तेजी से हो रहे हैं।