फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Administration's strictness ineffective: Six people including constables were injured due to manjha on Teej

Rohtak: प्रशासन की सख्ती दिखी बेअसर, तीज पर कांस्टेबल समेत छह लोग मांझे से हुए जख्मी

Mon, 01 Aug 2022 03:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2022 03:38 AM IST
सार

तीज पर कांस्टेबल समेत छह लोग मांझे से जख्मी हुए। एक दिन पहले तीन जगह पुलिस ने कार्रवाई की थी।  इसके बावजूद प्रतिबंधित मांझा बिका। पिछले साल एक युवक की मांझे की चपेट में आने से जान चली गई थी।

विज्ञापन
Administration's strictness ineffective: Six people including constables were injured due to manjha on Teej
पीजीआई पहुंचा मांझे से घायल युवक । विज्ञप्ति

विस्तार

प्रशासन की सख्ती व पुलिस की कार्रवाई तीज के त्योहार पर बेअसर साबित हुई। प्रतिबंधित मांझे की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए। पुलिस कांस्टेबल सहित छह लोगों को घायल हालत में पीजीआई में दाखिल कराया गया।

विज्ञापन


पीजीआई पहुंचे कांस्टेबल ने बताया कि वह रविवार शाम भिवानी चुंगी की ओर से एलिवेटेड फ्लाई ओवर पर चढ़ा था। पत्नी व बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर मानसरोवर पार्क की जाते समय मांझे ने घायल कर दिया। पुल की चढ़ाई पर होने के कारण बाइक की गति धीमी थी। इसके बावजूद मांझे की धार से गला काट गया। गले में चुभन महसूस होते ही उसने बाइक रोक कर देखा तो खून बह रहा था।
विज्ञापन


मुड़ कर देखा तो पत्नी के मुंह के पास मांझा दिखाई दिया। मुंह से तुरंत मांझा दूर किया। उसके मुंह पर कट लगने से खून निकल गया। बच्चा बीच में बैठा होने के कारण सुरक्षित रहा। दोनों मांझे से लहूलहुहान होकर पीजीआई के ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां दोनों को दो-दो टांके लगे। डॉक्टर ने तुरंत इलाज करते हुए घाव सिल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांस्टेबल ने बताया कि सरकारी नौकरी होने के चलते वे अपनी पहचान नहीं बताना चाहते। उनसे पहले चार और लोग मांझे की चपेट में आकर घायल हुए हैं। हालांकि उनको ज्यादा गहरे घाव नहीं लगे थे। इस कारण टांके लगाने की नौबत नहीं आई। चिकित्सक ने इन्हें इलाज देकर घर भेज दिया। तीज को लेकर पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में तैनात स्टाफ अलर्ट रहा। यहां देर शाम तक चिकित्सकों व नर्सों की टीम हरकत में नजर आई।

अभी 15 अगस्त तक मांझे से रहें सतर्क
तीज पर शहर में खासकर पुराने इलाके में लोगों ने जमकर पतंगबाजी की। इसके चलते एलिवेटेड रोड पर मांझे की चपेट में आने का सबसे ज्यादा खतरा बना हुआ है। क्योंकि एलिवेटेड रोड के दोनों तरफ ऊंची-ऊंची साउंड प्रूफ दीवारें हैं। इसके चलते मांझा दोपहिया वाहन चालक की गर्दन की ऊंचाई तक लटकता रहता है। रोड पर वाहन की गति तेज होने के कारण मांझा एकदम टकराकर गर्दन को काट देता है। शहर में 15 अगस्त तक लोग पंतग उड़ाते हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क होकर चलना होगा।


एलिवेटेड रोड पर चली गई थी पिछले साल युवक की जान
पिछले साल एलिवेटिड रोड पर मांझे की चपटे में आने से एक बाइक युवक की गर्दन कट गई थी। गंभीर हालत में उसे पीजीआई ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी।

पीजीआई पहुंचा मांझे से घायल युवक निशान दिखाता हुआ। विज्ञप्ति

पीजीआई पहुंचा मांझे से घायल युवक निशान दिखाता हुआ। विज्ञप्ति
 

मांझे को लेकर प्रशासन सख्त है। पहले भी कार्रवाई की गई थी, आगे भी की जाएगी। आग्रह है कि दोपहिया वाहन चालक सावधानी से चलें। क्योंकि मांझे से सबसे ज्यादा खतरा दोपहिया वाहन पर रहता है।- कैप्टन मनोज कुमार, डीसी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed