फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   addmission process open in colleges

कालेजों में दाखिला प्रक्रिया 7 से, डीएचई की तैयारी पूरी

Sun, 06 Sep 2020 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
addmission process open in colleges
रोहतक। कॉलेजों में नए सत्र के लिए दाखिला संबंधी तैयारियां पूरी हो गई हैं। डीएचई ने भी तकनीकी स्तर पर खुद को मजबूत करते हुए शिक्षकों को विद्यार्थियों की मदद की बारीकियां समझा दी हैं। दाखिले सात सितंबर की सुबह से शुरू होंगे। आवेदन, दस्तावेजों की जांच, मेरिट सूची, फीस जमा करना सब ऑनलाइन होगा। सरकारी व गैर सरकारी कॉलेजों में इसके लिए ट्रायल भी हो चुका है। आवेदन 21 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन

जाट कॉलेज की प्राचार्या डॉ. संगीता दलाल ने बताया कि कॉलेज में बीए (सामान्य), बीएससी, बीकॉम, बीए (पत्रकारिता एवं जनसंचार), बीजेएमसी, बीएससी स्पोर्ट्स, बीसीए के स्नातक पाठ्यक्रमों में नए सत्र में दाखिले के लिए सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। कोर्सों से संबंधित सभी प्रकार की सूचनाएं जाट कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। सभी प्रकार की प्रक्रिया ऑनलाइन ही चलेगी। इसमें दाखिला संबंधी दस्तावेजों की जांच पड़ताल व फीस सभी ऑनलाइन ही जमा होंगी। कोई भी विद्यार्थी किसी गलत सूचना के आधार पर ठगी का शिकार न हो। इसके लिए विद्यार्थी को संशय हो तो वह कॉलेज की अधिकारिक वेबसाइट से जानकारी लें या टेलीफोन नंबरों से भी सूचना ले सकता है। कॉलेज में दाखिले पूर्णतया: पारदर्शिता व मेरिट के आधार पर किए जाएंगे।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार 21 सितंबर आवेदन करने की अंतिम तिथि है। इसके बाद 22 से 25 सितंबर तक दस्तावेजों की जांच होगी। डीएचई 26 सितंबर को प्रथम मेरिट सूची जारी करेगा। इसके तहत 26 से 29 सितंबर तक ऑनलाइन फीस जमा करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाट कॉलेज में पत्रकारिता के तीन कोर्स
जाट कॉलेज में सामान्य बीए में विद्यार्थियों के लिए पत्रकारिता एवं जनसंचार को ऐच्छिक विषय के तौर पर पिछले वर्ष शुरू किया गया है। इसके अच्छे रुझान आ रहे हैं। सामान्य बीए कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए पत्रकारिता ऐच्छिक विषय के रूप में उपलब्ध है। विद्यार्थी भूगोल, संस्कृत, गणित, शारीरिक शिक्षा, इतिहास, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान विषयों के साथ एक विषय के तौर पर पत्रकारिता को भी ऐच्छिक विषय के रूप में चुन सकते हैं। इसके अलावा कॉलेज में बैचलर ऑफ जर्नलिज्म ऑफ मास कम्युनिकेशन कोर्स भी विद्यार्थियों को पसंद आ रहा है।
जाट कॉलेज में स्नातक कोर्सों की सीटों का ब्योरा बीए 1200
बीए मॉस कम्युनिकेशन 60
बीजेएमसी 60
बीकॉम 160
बीएससी नॉन मेडिकल 640
बीएससी मेडिकल 160
बीसीए 200
बीएससी स्पोर्ट्स साइंस 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed