{"_id":"67881cf4d5d251211202375a","slug":"actor-jaideep-ahlawats-father-merged-in-panchatattva-rohtak-news-c-17-roh1020-581790-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अभिनेता जयदीप अहलावत के पिता पंचतत्व में विलीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अभिनेता जयदीप अहलावत के पिता पंचतत्व में विलीन
Thu, 16 Jan 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
15महम02-पिता की अर्थी को कंधा देते बॉलीवुड अभिनेता जयदीप। स्रोत : संवाद
बॉलीवुड अभिनेता जयदीप अहलावत के पिता दयानंद अहलावत का निधन हो गया। वे 75 साल के थे। पिछले तीन माह से उनका मुंबई के अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह उनका शव पैतृक गांव खरकड़ा पहुंचा। यहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
बुधवार को अभिनेता के पिता के निधन की खबर लगते ही खरकड़ा में मातम छा गया। कुछ ही देर में ग्रामीण उनके घर के बाहर जुटना शुरू हो गए। सुबह अभिनेता के पिता का शव मुंबई से खरकड़ा पहुंचा। यहां लोगों ने पार्थिव देह के अंतिम दर्शन किए व ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। दोपहर को उनकी यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। गांव के श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार किया गया। अभिनेता जयदीप ने पिता की अर्थी को कंधा दिया व उनकी चिता को मुखाग्नि दी। जयदीप अहलावत ने कुछ दिन पहले दिए साक्षात्कार में बताया था कि उनके माता-पिता पेशे से शिक्षक थे। उनका भविष्य बनाने में पिता ने हर कदम पर साथ दिया।
अभिनेता जयदीप अहलावत ने फिल्म गब्बर इज बैक, गैंग्स ऑफ वासेपुर समेत अनेक फिल्मों में काम किया। इसके अलावा पाताल लोक वेब सीरीज में की गई उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया।