फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Acharya Swami Awadheshanand Giri reached Dera Baba Laxmanpuri

Rohtak News: डेरा बाबा लक्ष्मणपुरी पहुंचे आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरि

Sun, 01 Jan 2023 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Acharya Swami Awadheshanand Giri reached Dera Baba Laxmanpuri
डेरा बाबा लक्ष्मणपुरी पहुंचे स्वामी अवधेशानंद गिरि का हाथ जोड़कर अभिनंदन करते पूर्व मंत्री मनी?
रोहतक। डेरा बाबा लक्ष्मणपुरी की पुण्यतिथि के अवसर पर दो जनवरी से शुरू होने वाली श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करने के लिये जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर एव आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरि रविवार को डेरे पर पहुंचे। उनका स्वागत करने के लिये डेरे के महंत स्वामी कपिलपुरी, जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय महासचिव कमल पुरी, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व मेयर मनमोहन गोयल पहुंचे। उन्होंने स्वामी अवधेशानंद गिरि का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

स्वामी कपिलपुरी ने बताया कि दो से आठ जनवरी तक डेरा बाबा लक्ष्मणपुरी में श्रीमद्भागवत कथा की ज्ञान गंगा बहेगी। कथा वाचक के रूप में आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरि सप्ताहभर श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का ज्ञान देंगे। डेरे में पहुंचने पर स्वामी अवधेशानंद गिरि का स्वागत किया गया। सोमवार दोपहर को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा, इसमें हजारों की संगत भाग लेगी। उन्होंने बताया कि स्वामी अवधेशानंद गिरि पहली बार रोहतक की धरा पर श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे। इसके लिए देशभर के साधु संत भी डेरे में पहुंच रहे हैं, जो भागवत कथा का आनंद लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed