फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused of sexually assaulting a woman under the pretext of marriage

Rohtak News: शादी का झांसा देकर महिला से यौन उत्पीड़न का आरोप

Wed, 31 Dec 2025 02:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Accused of sexually assaulting a woman under the pretext of marriage
रोहतक। एमडीयू में पढ़ाई के दौरान सीनियर छात्र पर जूनियर छात्रा को शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने, अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। आरोपी झज्जर जिले के मांडौठी का रहने वाला अशोक है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह किराये पर रहती है। उसका अदालत में पति के साथ तलाक का केस चल रहा था। 2017 में एमडीयू में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात सीनियर सहपाठी अशोक से हुई थी। दोनों की आपस में दोस्ती हो गई।
विज्ञापन

उसने अशोक को अपने वैवाहिक जीवन के बारे में सब कुछ बता दिया था। अशोक ने कहा तुम पति से तलाक ले लो, फिर मैं तुमसे शादी कर लूंगा।
पीड़िता का आरोप है कि एक दिन आरोपी उसे सेक्टर-एक स्थित किराये के मकान में ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 2019 से 2022 तक दोनों लिव इन में रहे। 2023 में पति से तलाक हो गया। आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो बोला कि एक बार घर बना लेता हूं। इसके बाद शादी कर लूंगा। आरोपी ने प्लाॅट खरीदा तो उसने भी पैसों से मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक साल बाद उसने अशोक को शादी करने के लिए बोला तो उसने धमकी दी कि अगर किसी को कहा तो अश्लील वीडियो व फोटो वायरल कर दूंगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed