फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused of committing immoral act with a girl in Rohtak arrested

Rohtak News: युवती से रोहतक में अनैतिक कृत्य करने का आरोपी काबू

Tue, 11 Jun 2024 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 11 Jun 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Accused of committing immoral act with a girl in Rohtak arrested
खरखौदा। क्षेत्र निवासी एक युवक ने नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती को अपने दोस्त के कमरे पर ले जाकर उसके साथ अनैतिक कृत्य करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

युवती ने खरखौदा थाने में 4 जून को शिकायत दी थी कि वह पढ़ाई कर रही है और नौकरी की तलाश में है। ऐसे में उनके गांव का सुमित उनके संपर्क में आया, जिसने उसे नौकरी दिलाने की बात कही। नौकरी दिलाने के बहाने उसे रोहतक में अपने साथी के कमरे पर लेकर गया, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध किया तो धक्का देकर बेड पर गिरा दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। अगले दिन होश आया तो कमरे में कोई नहीं था, दरवाजा भी बाहर से बंद था। कुछ देर बाद आरोपी आया और हथियार दिखाकर उसे धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो वह अपने साथी से उसे मरवा देगा। इसके बाद वह अपने घर पहुंची और घर वालों को आपबीती बताई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और युवती के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए थे। जांच अधिकारी रेखा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed