फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused of committing fraud of Rs 926870 in the name of selling car on social site arrested from Rajasthan.

Rohtak News: सोशल साइट पर गाड़ी बेचने के नाम पर 926870 रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Mon, 23 Sep 2024 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 23 Sep 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of committing fraud of Rs 926870 in the name of selling car on social site arrested from Rajasthan.
सफीदों। फेसबुक पर गाड़ी बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर 926870 रुपये की ठगी करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर निवासी 30 वर्षीय तमिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

14 सितंबर 2021 को सदर थाना सफीदों पुलिस को दी शिकायत में गांव कारखाना निवासी संदीप ने कहा कि 15 अगस्त 2021 को उसने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था। उसमें 2016 मॉडल की एक कार थी। उसकी कीमत 70 हजार रुपये दर्शाई गई थी। उसने मैसेज लिखकर गाड़ी बेचने वाले का नंबर प्राप्त किया। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम दिल्ली निवासी रविंद्र बताया और कहा कि वह फौजी है। उसने कहा कि वह कार मिलिट्री ट्रांसपोर्ट से भेज देगा। उसके बाद उसने पैसे भिजवाने के नाम पर अकाउंट नंबर दिया। एएसआई प्रवीण कुमार ने कहा कि आरोपी ने फेसबुक पर जो नाम व पता बताया था वह फर्जी था। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए आरोपी राजस्थान के भरतपुर निवासी तमिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed