{"_id":"685f89320c7ec8c7ad0d9689","slug":"accident-on-jaipur-agra-highway-4-members-of-rohtak-family-died-returning-after-visiting-mehandipur-balaji-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर-आगरा हाईवे पर हादसा: रोहतक के एक परिवार के चार लोगों की मौत, मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर-आगरा हाईवे पर हादसा: रोहतक के एक परिवार के चार लोगों की मौत, मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे सभी
Sat, 28 Jun 2025 12:33 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:33 PM IST
सार
राजस्थान में हुए दर्दनाक हादसे में रोहतक के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसा जयपुर-आगरा हाइवे पर हुआ है।
विज्ञापन
दीपांशु और उनका परिवार
- फोटो : संवाद
विस्तार
रोहतक के खेड़ी साध निवासी एक परिवार के चार लोगों की मेंहदीपुर बालाजी से लौटते समय हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद गांव से पांच गाड़ियों में भरकर परिवार के लोग राजस्थान के लिए रवाना हो गए। आईएमटी थाना पुलिस ने बताया कि खेड़ी साध गांव निवासी प्रमिला (46) अपने बेटे दिपांशु (21) बेटी साक्षी (17) और पड़ोसी राजबाला (60) के साथ एक कार में सवार होकर राजस्थान के मेंहदीपुर बाला दर्शन करने के लिए गए थे।
विज्ञापन
जबकि उनके पड़ोस से ही एक कार में अन्य लोग भी गए थे। दोनों कार में सवार होकर सात लोग जयपुर-आगरा हाईवे से वापस आ रहे थे। रास्ते में हाईवे पर खड़े एक कैंटर में दिपांशु की कार जा टकराई और सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सभी को मृत घोषित कर दिया। दिपांशु के बीमार पिता की एक माह पहले ही मौत हुई थी।
विज्ञापन
कार में आधे घंटे तक फंस रहे घायल
टक्कर इतनी भयानक थी कि कार से घायलों को निकालने में करीब आधा घंटा लग गया और फिर उनको अस्पताल पहुंचाया जा सका।