फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   accident : car driver died in an accident

दर्दनाक हादसा : कार और ट्रक टकराए, कार सवार जिंदा जला

Fri, 11 Dec 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 11 Dec 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
accident : car driver died in an accident
बुधवार देररात सांपला-सोनीपत रोड पर गांव हसनगढ़ के पास दर्दनाक हादसा हो
विज्ञापन
गया। कार और ट्रक की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में दोनों गाड़ियां मौके पर ही खाक हो गई। गाड़ी से बाहर नहीं निकल पाने पर कार चालक अंदर ही जिंदा जल गया।

हादसा कितना भयानक रहा होगा, इसका अंदेशा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार पर नंबर तक दिखाई नहीं दे रहा है। हादसे के 24 घंटे बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात लगभग 12 बजे राजस्थान नंबर का ट्रक सांपला से सोनीपत की ओर जा
रहा था। जैस ही ट्रक ने हसनगढ़ गांव को पार किया तो सामने से आ रही जायलो गाड़ी और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई।

लपटों ने पलक झपकते ही पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और ड्राइवर को बाहर निकलने तक का मौका नहीं लगा। दोनो गाड़ियां खाक हो गई और कार चालक अंदर ही जिंदा जल गया। किसी ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार चालक की मौत हो चुकी। पुलिस पहुंचने तक ट्रक चालक फरार हो गया था।

जांच अधिकारी श्रीभगवान ने बताया कि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। ट्रक राजस्थान नंबर का है, लेकिन अभी तक इसके मालिक का पता नहीं लग पाया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

सेहरी खांडे का हा सकता है चालक
राहगीरों की मानें तो कार चालक सेहरी खांडे (जिला नारनौल) का रहने वाला हो सकता है। बताया जा रहा है कि वह काफी दिनों से खरखौदा में रह रहा था। राहगीरों ने कार चालक का नाम अमित बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed