फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   AC found due to stolen electricity in five houses

पांच घरों में चोरी की बिजली से चलते मिले एसी

Wed, 11 Aug 2021 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
AC found due to stolen electricity in five houses
रोहतक। बिजली निगम की चेकिंग टीमों ने शहर में पांच दिन के अंदर 17 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी, जिन पर 7.70 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। चेकिंग टीमों को पांच घरों में चोरी की बिजली से एसी (एयर कंडीशन) चलते मिले हैं। शहर के कई इलाकों में फिर से बिजली चोरी होने की सूचना पर कार्यकारी अभियंता मेहताब सिंह ने चार टीमें गठित करके चेकिंग के आदेश दिए। इसके चलते रात के समय चेकिंग पर निकलीं टीमों ने शहर में पांच स्थानों पर चोरी की बिजली से एयरकंडीशन चलते पकड़े। इसके अलावा कई घरों में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी। कार्यकारी अभियंता मेहताब सिंह ने बताया कि पांच दिन के अंदर शहर में 17 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। बिजली चोरी करने वालों पर 7.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed