फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   AC bus will run from Rohtak to Chandigarh from today

रोहतक से चंडीगढ़ के लिए आज से चलेगी एसी बस

Sat, 03 Aug 2019 03:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
AC bus will run from Rohtak to Chandigarh from today
जिला वासियों के लिए अच्छी खबर है। शनिवार सुबह साढ़े छह बजे से रोजाना चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की एसी बस रोहतक से चंडीगढ़ रवाना होगी और शाम 6 बजे लौटेगी। एसी बस में एक तरफ का किराया 305 रुपये होगा, जबकि नॉन एसी बस में किराया 230 रुपये है। अधिकारियों का कहना है कि अगर परिणाम सकारात्मक रहे तो चंडीगढ़ के लिए और भी एसी बस चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

याद रहे कि रोहतक बस स्टैंड से एक भी एसी बस का संचालन नहीं होता है। दोपहर में पंजाब के संगरूर डिपो की एसी बस आती है, लेकिन सवारियों को उतारकर सीधे निकल जाती है। बताते चले रोहतक बस स्टैंड से हर रोज औसतन 35 से 40 हजार यात्रियों को आवागमन होता है। इनमें से अधिकांश यात्री चंडीगढ़, दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, हिसार और करनाल के होते हैं। काफी समय से रोहतक बस स्टैंड से चंडीगढ़, जयपुर आदि के लिए एसी बसों के संचालन की मांग की जा रही है। कई बार हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों को ज्ञापन देकर एसी बसों की भी मांग उठी है। अब चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) शनिवार से एसी बस का संचालन शुरू करेगा।
विज्ञापन

सितंबर तक मिल सकती है पांच एसी बसें
प्रदेश सरकार करीब 25 एसी वोल्वो बसें खरीदने जा रही है। इनको लेकर प्रदेश सरकार की हाई पावर पर्चेज कमेटी की बैठक हो चुकी है। माना जा रहा है कि यदि सब कुछ सही रहा तो सितंबर तक बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। इनमें से पांच बसें रोहतक डिपो को मिलना तय माना जा रहा है। जिसको लेकर डिपो अधिकारियों से बसों के संचालन का रूट भी ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटीयू ने करीब 10 दिन पहले चंडीगढ़ के लिए चलने वाली बसों का टाइमटेबल लिया था। इसके बाद तय किया कि शनिवार की सुबह 6:30 बजे उनकी बस चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। सीटीयू अधिकारियों का कहना है कि अच्छा परिणाम आने पर और भी एसी बसों का संचालन सीटीयू कर सकता है। दूसरी तरफ विभाग की हाई पावर पर्चेज कमेटी की बैठक हो चुकी है और सितंबर तक हरियाणा रोडवेज की डिपो को पांच बसें मिल जाएंगी।
- जोगेंदर सिंह, महाप्रबंधक रोडवेज डिपो रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed