फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   AAP Rajya Sabha member Sandeep Pathak reaches Rohtak, blames Center on SYL issue

Rohtak: AAP के राज्यसभा सदस्य पाठक बोले- प्रदेश में 1.80 लाख से ज्यादा पद रिक्त, SYL पर केंद्र पर फोड़ा ठीकरा

Wed, 18 Oct 2023 07:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 18 Oct 2023 07:50 PM IST
सार

राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक बोले कि प्रदेश में 6000 चिकित्सकों समेत 1.80 लाख से ज्यादा पद रिक्त हैं। युवाओं ने विदेश का रुख किया। वह रोहतक, भिवानी और गुरुग्राम-फरीदाबाद लोकसभा के ब्लॉक, सर्कल पदाधिकारियों के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे।

विज्ञापन
AAP Rajya Sabha member Sandeep Pathak reaches Rohtak, blames Center on SYL issue
डॉ. संदीप पाठक से चर्चा करते आप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब और दिल्ली में अच्छे काम हो रहे हैं। इसका प्रभाव हरियाणा पर भी पड़ रहा है। इस बार बदलाव के लिए प्रदेशवासी आम आदमी पार्टी को वोट करेंगे। यह कहना है राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. संदीप पाठक का। वह बुधवार को पार्टी के रोहतक, भिवानी और गुरुग्राम-फरीदाबाद लोकसभा के ब्लॉक, सर्कल पदाधिकारियों के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में प्रदेश बेरोजगारी में नंबर वन बन चुका है। हरियाणा में कुल 1.80 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। इनमें से 6000 पद चिकित्सकों के रिक्त हैं। डी ग्रुप की परीक्षा में साढ़े 13 हजार पदों पर साढ़े 13 लाख बेरोजगार युवा परीक्षा देने जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में 4700 से ज्यादा कॉलेज शिक्षकों के पद रिक्त हैं। पिछले साढ़े चार साल में कॉलेजों में कोई भर्ती नहीं हुई। स्कूलों में भी 36000 शिक्षकों के पद खाली हैं। बेरोजगारी से आहत युवा कर्ज लेकर या अपनी जमीन बेचकर विदेश जाने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) प्रदेश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। कभी पेपर रद कर दिया जाता है तो कभी लीक हो जाता है। भाजपा पेपर लीक सरकार है।

इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता, प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा भी मौजूद रहे।

एसवाईएल को लेकर केंद्र सरकार पर फोड़ा ठीकरा
रोहतक में एसवाईएल के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी भी बचती नजर आ रही है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने भी एसवाईएल के मुद्दे पर स्पष्ट जवाब न देकर विवाद के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए ठीकरा केंद्र सरकार के सिर फोड़ा।

कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विदेश जाकर बड़ी-बड़ी हांकते हैं। उन्हें चाहिए कि वह सभी राज्यों को समान रूप से पानी दें। वे पंजाब को भी पानी दे और हरियाणा को भी। कांग्रेस व भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इनको लोगों ने काफी मौके दिए हैं, लेकिन ये सभी दल लोगों की उम्मीद पर खरा नहीं उतरे हैं।


बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार केजरीवाल को खत्म करने के लिए कई तरह के षड्यंत्र रच रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन के धर्म अनुसार चुनाव लड़ेगी। पार्टी इस्राइल और हमास मामले पर केंद्र सरकार की नीति के साथ है। वह किसी भी तरह से आतंकवाद के समर्थन में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed