{"_id":"63e770112ec013255b0c23c8","slug":"aam-aadmi-protest-againt-minister-sandeep-singh-in-rohtak-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: मंत्री संदीप सिंह की बर्खास्तगी की मांग, भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर आप का प्रदर्शन, बैरिकेड तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: मंत्री संदीप सिंह की बर्खास्तगी की मांग, भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर आप का प्रदर्शन, बैरिकेड तोड़े
Sat, 11 Feb 2023 04:17 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 11 Feb 2023 04:17 PM IST
सार
आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि सरकार मंत्री संदीप सिंह को बचाने का प्रयास कर रही है। काफी देर तक नारेबाजी होती रही। तय हुआ कि अब आप कार्यकर्ता मामले को लेकर करनाल में 13 फरवरी को प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
रोहतक में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
छेड़छाड़ के आरोप के बावजूद मंत्री संदीप सिंह को मंत्री पद से न हटाने के विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व अनुराग ढांडा ने किया।
विज्ञापन
दोपहर करीब दो बजे आप कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए हुडा कांप्लेक्स पहुंचे, जहां पुलिस ने अवरोधक अड़ाकर प्रदर्शनकारियों को कार्यलय की तरफ बढ़ने से रोक दिया। कार्यकर्ता अवरोधों के ऊपर चढ़कर कार्यालय के नजदीक चले गए। काफी देर तक नारेबाजी चली।
विज्ञापन
आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि सरकार मंत्री संदीप सिंह को बचाने का प्रयास कर रही है। काफी देर तक नारेबाजी होती रही। तय हुआ कि अब आप कार्यकर्ता मामले को लेकर करनाल में 13 फरवरी को प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी सरकार ने मंत्री को नहीं हटाया तो 15 फरवरी को चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन