{"_id":"6672ad4b98382f29770e9f01","slug":"aam-aadmi-party-protests-against-neet-results-in-rohtak-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: नीट परिणाम में गड़बड़ी के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: नीट परिणाम में गड़बड़ी के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
Wed, 19 Jun 2024 03:35 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 19 Jun 2024 03:35 PM IST
सार
आप के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में नीट परीक्षा में गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
रोहतक में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
रोहतक में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नीट पेपर लीक व धांधली के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा नीट के रिजल्ट में गड़बड़ी सामने आई है। इसने देश के लाखों विद्यार्थियों का भरोसा तोड़ दिया है। बीजेपी सरकार में देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा पर भी सवालिया निशान लग गए हैं। विद्यार्थी व अभिभावक मानसिक तनाव में हैं। परीक्षा में 1583 बच्चों को ग्रेस मार्क्स दिए गए और कई जगह से परीक्षा में गड़बड़ी की खबरें आने पर देश के करीब 24 लाख विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में है।