फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   a youth attack on classfellow with knife, injured

जाट कॉलेज में सहपाठी ने मारा बीए के छात्र को चाकू, पीजीआई में दाखिल

Sun, 01 Sep 2019 03:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
a youth attack on classfellow with knife, injured
रोहतक। कॉलेजों के अंदर छात्र सुरक्षित नहीं हैं। नेकीराम कॉलेज में जहां पिछले साल जींद के एक छात्र की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी, वहीं शनिवार को जाट कॉलेज में एक छात्र को दायीं हाथ की बगल में चाकू मारकर घायल कर दिया गया। छात्र को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में दाखिल कराया गया है। पुलिस देर रात तक वारदात की जांच में जुटी रही।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रामगोपाल कॉलोनी निवासी बीए का छात्र अंकित शनिवार को क्लास में था। यहां उसकी अपने सहपाठी से कहासुनी हो गई। पीड़ित छात्र हमलावर छात्र के रास्ते में आ गया था। इस पर उसने उसे आगे से हटने को कहा। इसी बात पर दोनों उलझ गए। इस दौरान सहपाठी ने अंकित पर चाकू से हमला किया और भाग गया। वारदात के बाद घायल छात्र भी कॉलेज से चला गया। कुछ देर बाद उसके पीजीआई पहुंचने की सूचना मिली। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। देर रात तक घायल का पीजीआई में इलाज चल रहा था। घटना के बारे में घायल व परिजनों ने कुछ भी कहने से इनकार किया है।
विज्ञापन

दोपहर बाद परिवार पहुंचा कॉलेज
अंकित का परिवार शनिवार दोपहर बाद कॉलेज पहुंचा। यहां प्राचार्य व कॉलेज प्रशासन से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली। परिजनों ने कॉलेज स्टाफ के साथ मिलकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसमें हमलावर छात्र नजर आया है। चूंकि मामला क्लास रूम का है। इस कारण मौके पर क्या हुआ, यह जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम भरोसे है शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा
शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा राम भरोसे है। आए दिन छात्रों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। इनसो प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मलिक ने कहा कि हर साल शिक्षण संस्थानों में झगड़े होते हैं। इनमें से कई में तो छात्रों की जान भी जा चुकी है। एमडीयू में दो दिन पहले ही हॉस्टल के छात्र पर जानलेवा हुआ है। इससे पहले नेेकीराम कॉलेज में दो छात्रों की हत्या हो चुकी है। प्रशासन छात्रों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं करता है तो इस खूनी खेल को रोकना मुश्किल होगा। संगठन कई बार सुरक्षा के लिए पीसीआर व राइडर की मौजूदगी का मुद्दा उठा चुका है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।

जांच के लिए बनाई कमेटी
जाट कॉलेज प्राचार्य डॉ. संगीता दलाल ने बताया कि कैंपस में दो छात्रों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। एक छात्र ने दूसरे को चाकू घोंप दिया। इसके बाद दोनों ही छात्र कैंपस से गायब हो गए। पीड़ित ने भी हमें इस बारे में कुछ नहीं बताया। दोपहर बाद परिजन कॉलेज आए तो मामले का पता लगा। इस घटना की जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। कॉलेज में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हैं। पूरा कैंपस सीसीटीवी की जद में है। गेट पर गार्ड भी रहता है। इसने आरोपी को रोकने का भी प्रयास किया, मगर वह भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed