फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A young man got injured due to cylinder explosion

Rohtak: खाना बनाते हुए फटा सिलेंडर, युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, दमकल कर्मियों ने बुझाई आग

Mon, 15 Sep 2025 12:35 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 15 Sep 2025 12:35 PM IST
सार

सैनिक कॉलोनी के एक मकान में रविवार रात को खाना बनाते समय आग लग गई। आग लगने की वजह से सिलेंडर फट गया जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
A young man got injured due to cylinder explosion
सिलेंडर फटने से घर में लगी - फोटो : संवाद

विस्तार

सैनिक कॉलोनी के एक मकान में रविवार रात को खाना बनाते समय आग लग गई। आग लगने की वजह से सिलेंडर फट गया जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को पीजीआई में भर्ती करवाया है। जानकारी मिलने के बाद शहर थाना पुलिस व पांच दमकल कर्मी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाई।

विज्ञापन


सैनिक कॉलोनी में प्रवीन अपनी पत्नी सुषमा और बेटे यश व वंश के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर रहते हैं। पहली मंजिल पर उनके बड़े भाई परिवार के साथ रहते हैं। रविवार को प्रवीन की पत्नी दोनों बच्चों के साथ मायके गई थीं। काम से आने के बाद प्रवीन रसोई में खाना बना रहे थे। गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आग तेजी से फैली और सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की वजह से मकान की टाइलें टूट कर नीचे गिर गईं। प्रवीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


आग देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 
रात 9 बजे सूचना मिली की सैनिक कॉलोनी में आग लग गई है। मौके पर एक गाड़ी ने पहुंचकर करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। हादसे में घर का सामान जल गया है। -उत्कर्ष कुमार, फायर सेफ्टी अधिकारी, दमकल विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Haryana Crime: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर शक्ति की हत्या, दो माह पहले मिली थी जेल से जमानत, पुलिस ने शुरू की जांच

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed