फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A young man from Bada Bazaar was cheated of Rs 8.31 lakh on the pretext of completing an online task.

Rohtak News: ऑनलाइन टॉस्क पूरा करने का झांसा देकर बड़ा बाजार के युवक से 8.31 लाख की ठगी

Sat, 17 Feb 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 17 Feb 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
A young man from Bada Bazaar was cheated of Rs 8.31 lakh on the pretext of completing an online task.
रोहतक। शहर के बड़ा बाजार के युवक को ऑनलाइन टॉस्क पूरा करने का झांसा देकर साइबर ठग गिरोह ने 8 लाख 31 हजार 800 रुपये हड़प लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बड़ा बाजार निवासी हेमंत ने बताया कि अक्तूबर 2023 में उसे व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला। मैसेज में उत्पाद का ऑनलाइन प्रमोशन करने के बारे में बताया गया था। साथ ही कहा था कि उत्पाद को लाइक करने पर कमीशन मिलेगा। वह आरोपियों की बातों में आ गया और टॉस्क पूरा करने लगा। पहले छोटी-छोटी राशि पर कमीशन आया। इसके बाद बड़ा निवेश करवा लिया। इस तरह किसी न किसी बहाने से उसके 8 लाख 31 हजार 800 रुपये निवेश करवा दिए। जब उसने पैसे वापस मांगे तो दो लाख और रुपये जमा कराने के लिए कहा। उसे शक हुआ कि उससे के साथ फर्जीवाड़ा हुआ है। पैसे न जमा कराने पर उसका खाता भी सीज कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed