{"_id":"6ae1145e0adf83da680670f1","slug":"a-truck-overturned-after-hitting-a-divider-on-the-bhiwani-rohtak-road-causing-a-traffic-jam-rohtak-news-c-17-roh1019-944820-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भिवानी-रोहतक रोड पर डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्राला, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भिवानी-रोहतक रोड पर डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्राला, लगा जाम
विज्ञापन
रोहतक भिवानी मार्ग पर पलटा हुआ ट्राला
विज्ञापन
कलानौर। रोहतक-भिवानी मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 6 बजे रविदास मंदिर के पास क्रशर से भरा ट्राला डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इससे पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा।
पुलिस के मुताबिक हिसार जिले के गांव राथल निवासी प्रवीण मान से ट्राला ले रखा था। मंगलवार सुबह चरखी-दादरी से क्रशर भरकर चालक रोहतक की तरफ आ रहा था। रास्ते में चालक को अचानक झपकी आ गई। इससे ट्राला अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया और पलट गया। टक्कर से बिजली का पोल और सड़क की ग्रिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई व्यक्ति या अन्य वाहन मौजूद नहीं था, इससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में चालक बाल-बाल बच गया। उसे उपचार के लिए कलानौर नागरिक अस्पताल भेजा गया। ट्राला पलटने के कारण रोहतक-भिवानी मार्ग पर दोनों तरफ यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों को कलानौर बाईपास से होकर गुजरना पड़ा। दोपहर तक यातायात प्रभावित रहा। कलानौर थाना प्रभारी रवींद्र ने बताया कि ट्राला हटवाकर यातायात सामान्य कर दिया गया है।
फोटो कैप्शन सौजन्य स्त्रोत संवाद।
रोहतक भिवानी मार्ग पर पलटा हुआ ट्राला।