{"_id":"690e66a6515e1074ff057d31","slug":"a-truck-carrying-liquor-for-bihar-elections-was-seized-rohtak-news-c-17-roh1020-758998-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बिहार चुनाव के लिए जा रही शराब से भरा ट्रक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बिहार चुनाव के लिए जा रही शराब से भरा ट्रक पकड़ा
Sat, 08 Nov 2025 03:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 08 Nov 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
66...सांपला में पकड़ा शराब से भरा ट्रक व उतारी गई पेटियां । स्रोत : पुलिस
सांपला। बिहार चुनाव में खपाने के लिए शराब लेकर जा रहे ट्रक को एंटी नारकोटिक्स सेल ने पकड़ लिया है। ट्रक में शराब की पेटियों को छुपाने के लिए उसके पिछले हिस्से में फूस की बोरियां लगा रखी थीं। टीम ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
शुक्रवार की अल सुबह टीम को शराब की तस्करी की सूचना मिल। अधिकारी ने इसके लिए एक टीम गठित की। टीम ने सोनीपत-झज्जर नेशनल हाईवे नंबर 344 नयाबास गांव के पास बताए गए नंबर के ट्रक की निगरानी शुरू कर दी। ट्रक के वहां से गुजरने पर रोककर पीछे लगाए गए कट्टे को हटवा कर देखा तो उनके पीछे अंग्रेजी शराब की पेटियां रखी थीं।। बताया जा रहा है कि यह गिरोह हरियाणा और पंजाब से अंग्रेजी शराब बिहार में सप्लाई करने जा रहे थे। ट्रक मध्य प्रदेश के नंबर का है। चालक ने पूछताछ में बताया कि शराब बिहार पहुंचानी थी। टीम अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों का पता लगा रही है।