फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A student was attacked with a knife in a bid to stop him from molesting girls.

Rohtak News: युवतियों से छेड़छाड़ से रोकने की रंजिश में छात्र पर किया था चाकू से हमला

Thu, 19 Dec 2024 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
A student was attacked with a knife in a bid to stop him from molesting girls.
रोहतक। नौनंद गांव में आईटीआई छात्र को चाकू मारने के मामले में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हमले में चाकू के वार से घायल अक्षय की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कबड्डी मैदान में दो साल पहले साथ खेलने वाली युवतियों से आरोपी युवकों ने छेड़छाड़ की थी। अक्षय ने उन्हेें छेड़छाड़ से रोका था। इस पर रंजिश रखते हुए रवि, अंकित, लक्ष्य व सक्षम ने छात्र अक्षय को गली में घेरा था और उसके गले व पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में नौनंद निवासी अक्षय ने बताया कि वह मंगलवार शाम करीब 5 बजे पिता सतीश के साथ दूध देकर डेयरी से लौट रहा था। डेयरी से थोड़ी दूर उनके पिता किसी काम से रुक गए। तभी रवि, अंकित लक्ष्य व सक्षम निवासी नौनंद आए और दो साल पहले की रंजिश के चलते चाकू से हमला कर दिया। उस पर चाकू से कई वार किए। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया था। उनके पिता ने मौके पर पहुंचकर उसे पीजीआई में भर्ती कराया। सांपला पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावर चार युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन-चार दिन पहले भी जान से मारने की दी थी धमकी

सांपला थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि अक्षय दो साल पहले कबड्डी खेलता था। यहां उसके साथ कुछ लड़कियां भी खेलने आती थीं। अक्षय का आरोप है कि रवि, अंकित, लक्ष्य व सक्षम उन लड़कियों से छेड़छाड़ करते थे। इसका अक्षय ने विरोध किया तो कहासुनी हो गई। इसी बात पर धमकी देने लगे। इसी रंजिश में तीन-चार दिन पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed