फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A soldier, who had arrived home on leave two days earlier, murdered his wife by stabbing her in the abdomen.

Rohtak News: दो दिन पहले छुट्टी पर आए फौजी ने पेट में चाकू घोंपकर की पत्नी की हत्या

Sat, 24 Oct 2026 04:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 04:42 AM IST
विज्ञापन
A soldier, who had arrived home on leave two days earlier, murdered his wife by stabbing her in the abdomen.
51-रोहतक के गांव बहुअकबरपुर में महिला की मौत के बाद मौके पर पहुंचे मृतक महिला के परिजन। संवाद - फोटो : Samvad
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। बहुअकबरपुर गांव में शुक्रवार रात को पारिवारिक कलह में दो दिन पहले छुट्टी पर आए फौजी ने पत्नी के पेट में दायीं तरफ चाकू घोंपकर हत्या कर दी। देर रात मायके वाले इस्माईला से मौके पर पहुंचे। पुलिस बयान दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। वारदात के बाद से आरोपी सोमबीर घर से भाग गया। दो बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया।
बहुअकबरपुर थाना प्रभारी जसबीर ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पौने 7 बजे सूचना मिली कि गांव का युवक 40 वर्षीय सोमबीर सीआरपीएफ में तैनात है। 21 अक्तूबर को ही छुट्टी लेकर गांव आया था।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, सोमबीर का पत्नी मनीषा (37) से पारिवारिक कलह के चलते झगड़ा हो गया। दोनों के बीच पहले भी अनबन रहती थी। आरोप है कि सोमबीर ने मनीषा के पेट में दायीं तरफ चाकू से वार कर दिया और मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीषा लहूलुहाल में छत से नीचे आई लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। एफएसएल विशेषज्ञ डॉ. सरोज दहिया के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल की। इसी बीच मायके इस्माईला से परिवार के लोग आ गए।
छत पर किया वार, घायल हालत में नीचे आईं मनीषा
बताया जा रहा है कि सोमबीर व मनीषा के बीच झगड़ा निर्माणाधीन मकान की छत पर हुआ। लहूलुहान हालत में मनीषा नीचे आईं। सीढ़ियों पर खून टपका हुआ था। जब पड़ोसी उन्हें पीजीआई लेकर जाने लगे लेकिन उन्होंने अगले ही पल दम तोड़ दिया। शव को उनके देवर के घर पर चारपाई पर रख दिया गया। मनीषा अपने सास-ससुर से अलग रहती थीं।

रोते हुए महिलाएं बोलीं-फोन पर भी बात नहीं करने देते थे ससुराल वाले
मनीषा के मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। मायके से आईं महिलाएं रोते हुए कह रही थीं कि मनीषा से फोन पर भी बात नहीं करने दी जाती थी। अब कहां गए ससुराल वाले क्योंकि जिस समय मायके वाले आए, उस समय केवल मनीषा की दो बेटियां थीं। एक की उम्र 15 तो दूसरी की 13 साल के करीब है।
वर्जन
पति पर ही महिला की हत्या का आरोप है। शव को कब्जे में लेकर पीजीआई के शवगृह में रखवाया है। मायके वालों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- तनुज शर्मा, डीएसपी महम।

51-रोहतक के गांव बहुअकबरपुर में महिला की मौत के बाद मौके पर पहुंचे मृतक महिला के परिजन। संवाद

51-रोहतक के गांव बहुअकबरपुर में महिला की मौत के बाद मौके पर पहुंचे मृतक महिला के परिजन। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed