{"_id":"6196a593602cf1301f3840dd","slug":"a-proposal-of-rs-14-crore-sent-to-the-government-for-shifting-dairy-rohtak-news-rtk6302482112","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी शिफ्टिंग के लिए शासन को 14 करोड़ रुपये का भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी शिफ्टिंग के लिए शासन को 14 करोड़ रुपये का भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने फिर से 190 डेयरियां कन्हेली डेयरी कॉम्पलेक्स में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें तय किया गया है कि पहले मूलभूत सुविधाएं सड़क, गोबर गैस प्लांट, एसटीपी, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, पशु अस्पताल की सुविधा देंगे फिर सख्ती से शिफ्टिंग कराएंगे। इसके लिए 14 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
डेयरियों का अवशिष्ट नाले में बहाने से शहर की सीवर व्यवस्था ठप हो जाती है। इससे सीवर ओवरफ्लो व जलभराव की समस्या बनी रहती है। इस समस्या से निजात के लिए वर्ष 2001 में तत्कालीन सरकार ने डेयरी शिफ्टिंग की योजना बनाई थी। वर्ष 2004 में गांव कन्हेली में 37 एकड़ जमीन पर डेयरी कॉम्पलेक्स बनाया गया। इसमें जमीन का आवंटन पशुओं के आधार पर शहर के 270 डेयरी संचालकों को किया गया। प्लॉट आवंटन के समय हिदायत दी गई कि यदि 12 माह में डेयरी शिफ्ट नहीं होगी तो आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। मगर अभी तक सिर्फ 80 डेयरियों को निगम शिफ्ट करवा सका है। प्लॉट आवंटन के बाद भी 190 डेयरियां अपने-अपने स्थान पर चल रही हैं। डेयरी संचालकों का कहना है कि निगम ने डेयरी कॉम्पलेक्स तो बना दिया मगर सुविधाएं कुछ भी नहीं हैं।
प्लॉटों का आवंटन
5-15 पशु पालक को 250 वर्ग गज, 15-25 पशु पालक को 350 वर्ग गज, 25-50 पशु पालक को 500 वर्ग गज और 50 से ऊपर पशु पालक को 1000 वर्ग गज की प्लॉट दी गई।
कन्हेली डेयरी कॉम्पलेक्स में 14 करोड़ रुपये से मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। पहले सड़क, गोबर गैस प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, पशु अस्पताल आदि सुविधाएं मुहैया कराएंगे फिर सख्ती से डेयरियां शिफ्टिंग करेंगे।
विज्ञापन
- डॉ. नरहरि बांगड़, आयुक्त, नगर निगम