{"_id":"69af3c9552b874def10e2332","slug":"a-masked-man-has-been-accused-of-attempting-to-kidnap-a-child-rohtak-news-c-17-roh1020-821542-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नकाबपोश युवक पर बच्चे के अपहरण के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नकाबपोश युवक पर बच्चे के अपहरण के प्रयास का आरोप
Tue, 10 Mar 2026 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 10 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
बच्चे के अपहरण का प्रयास करने का संदिग्ध बाइक सवार युवक। स्रोत : वीडियोग्रैब
महम (रोहतक)। क्षेत्र के किशनगढ़ निवासी अजमेर बहलंबिया ने रविवार दोपहर को बाइक सवार नकाबपोश युवक पर उनके नाै साल के बेटे के अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को महम पुलिस को एफआईआर लिखाकर आरोपी को पकड़ने की मांग की है। दुकान के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध बाइक सवार युवक दिखाई दे रहा है।
किशनगढ़ निवासी लोकगायक अजमेर बहलंबिया ने बताया कि उनका बेटा एक निजी स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र है। रविवार दोपहर 12:40 बजे बच्चे को दुकान पर सामान लेने भेजा था।
कुछ दूरी पर एक नकाबपोश बाइक सवार युवक आया। उसने बच्चे को चॉकलेट दिखाकर अपने पास बुलाने की कोशिश की। बच्चा भागने लगा तो बाइक सवार ने थैले से रुमाल निकाला और उसके पीछे भागा। गनीमत रही कि बच्चा भागकर घर पहुंच गया। यही नहीं, बाइक सवार ने बच्चे का पीछा भी किया।
विज्ञापन
अजमेर बहलंबिया ने बताया कि इस मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी साैंपी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। मामले में छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- --
बच्चे के अपहरण की कोशिश मामले में शिकायत आई है। बाइक का नंबर ट्रेस करने सहित अन्य कोशिश की जा रही है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
- अनिल कुमार, चौकी प्रभारी।