{"_id":"c36a66c0b8a1325b510eb1203293c47f","slug":"a-man-died-to-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर ठीक करते समय लगा करेंट, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर ठीक करते समय लगा करेंट, मौत
सोनीपत/ब्यूरो।
Updated Wed, 27 Nov 2013 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सोनीपत में गांव आहुलाना में बिजली के ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे एक युवक को करेंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में निगम कर्मियों पर लापरवाही आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर दो फोरमैन सहित पांच कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव आहुलाना निवासी विनोद ने बताया कि उसका चचेरा भाई सोनू मंगलवार को गांव में ट्रांसफार्मर पर खराबी दूर करने के लिए गया था।
उसने इसके लिए बिजली कर्मियों को लाइन काटने के लिए कहा था। उसने फोन कर बिजली लाइन बंद करवाने के बारे में निगम कर्मियों से जानकारी भी ली थी।
उसके बाद वह ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। लेकिन इसी दौरान उसे करेंट लग गया। जिससे वह झुलस कर नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने मामले में बिजली कर्मियों, फोरमैन सुखबीर व रामधारी, लाइनमैन सत्यनारायण व टीसी प्रेम व कुलदीप के खिलाफ लापरवाही की शिकायत दी। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।